लव राशिफल 4 मार्च: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल
Love Horoscope Today 4 March 2026: लव लाइफ में हुई एक छोटी सी गलती हर चीज खराब कर देती है। ऐसे में सभी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे विस्तार से पढ़ें कि आज यानी 4 मार्च के लिए आपकी लव लाइफ में क्या-क्या होने वाला है?

Aries (मेष): आज आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर खास ध्यान दें। मंगल की एनर्जी से आज आप अपनी बात सही तरीके से सामने रख पाएंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो सोचें कि कहीं नए शख्स से मिलने पर आप डिफेंसिव तो नहीं महसूस करते हैं। इस चीज पर ध्यान देंगे तो आप अपना पार्टनर जल्दी ढूंढ लेंगे। अगर आप रिश्ते में हैं और लड़ाई होती है तो एक-दूसरे से पहले माफी मांग लें। इसी से आपकी सारी समस्या सुलझ जाएगी।
Taurus (वृषभ): रिश्ते में स्थिरता लानी है तो कोशिश करते रहिए। शुक्र ग्रह का संकेत देता है कि अगर आप नियमित प्रयास करें तो रिश्ते मजबूत होते हैं। अगर आप किसी नए शख्स को डेट करना चाहते हैं, तो ऐसे ही इंसान को चुनें जो सिर्फ वादे ना करता हो बल्कि वो रिश्तों की गरिमा को समझता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वो पार्टनर को इमोशनल सेफ्टी महसूस करवाएं। रोजमर्रा के छोटे कामों में उनकी मदद करें।
Gemini (मिथुन): आज हो सकता है कि बुध ग्रह की वजह से बातचीत में थोड़ी उलझन आए। ऐसे में आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमी हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी को मैसेज करते वक्त अपनी बात क्लैरिटी से सामने रखें। जो लोग रिश्ते में हैं वो भी पार्टनर से क्लैरिटी के साथ ही सारी बात करें क्योंकि ऐसा नहीं करने पर गलतफहमियां होना निश्चित है। क्लियर बातचीत से बेकार के शक और भ्रम दूर होंगे।
Cancer (कर्क): आज चंद्रमा की वजह से आपकी फीलिंग्स मजबूत रहने वाली हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप खुद ही समझ जाएंगे कि जिस व्यक्ति को आप पसंद करते हैं वोआपको पसंद करता है या नहीं। जो लोग रिश्ते में हैं, वो अपनी फीलिंग्स को पार्टनर से खुलकर शेयर करें। इस उम्मीद में ना बैठे रहें कि पार्टनर बिना कहे ही आपकी बात समझ जाएगा।
Leo (सिंह): आज का दिन खुद को समझने का है। अगर आप सिंगल हैं तो लोगों के संग दोस्ताना रहें ताकि जिंदगी में नए लोग आ पाएं। अगर आप रिश्ते में हैं तो हो सकता है कि ईगो के चलते आप छोटे झगड़े को भी नहीं सुलझा पा रहे हैं। ईगो को आज थोड़ा साइड रखें ताकि चीजें ट्रैक पर लौट जाएं।
Virgo (कन्या): बुध ग्रह की यही सलाह है कि पुराने मामलों को आज दोबारा ना छेड़ें। जो लोग सिंगल हैं वो अपने मौजूदा रिश्ते की तुलना अपने पुराने रिश्ते से ना करें। पुरानी गलतियों को बार-बार याद करने की बजाय आज की समस्या को सुलझाने पर ध्यान दें ताकि रिश्ता सही से चल सके।
Libra (तुला): शुक्र की वजह से आज रिश्ते में बैलेंस आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो मन में ये क्लियर कर लें कि आपको कैसा पार्टनर चाहिए। वहीं जो लोग रिश्ते में हैं वो आज पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव को आज खत्म कर लेना चाहिए।
Scorpio (वृश्चिक): मंगल ग्रह सलाह देता है कि आप अपने रिश्ते में पूरी सच्चाई के साथ रहें। अगर आप सिंगल हैं तो जैसे हैं वैसे ही रहें। जो लोग रिश्ते में हैं तो खुलापन और ईमानदारी से रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। अपने डर और शक को पार्टनर के साथ खुलकर शेयर करें।
Sagittarius (धनु): बृहस्तपति की वजह से आप बड़ी तस्वीर देखने की समझ पाते हैं। हो सकता है कि आप पार्टनर की फीलिंग्स को नजरअंदाज करें। अगर आप सिंगल हैं तो सामने वाले शख्स को समझने की कोशिश करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर को ये बार-बार समझाएं कि उनकी फीलिंग्स आपके लिए कितनी मायने रखती हैं।
Aquarius (कुंभ): आज आपके रिश्ते में फीलिंग्स तर्क से भी ज्यादा मजबूत रहने वाली हैं। ऐसा ग्रहों की स्थिति की वजह से है। अगर आप सिंगल हैं तो अपनी इमोशनल समझ का इस्तेमाल करें और सामने वाले शख्स की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो किसी भी फैसले को लेने से पहले पार्टनर से जरूर बात करें।
Pisces (मीन): चंद्रमा की वजह से आज आप इमोशनल हो सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो पुराने रिश्ते के बोझ को अब पीछे छोड़ दें। ऐसा करने से आप नया प्यार पा सकते हैं। जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें पार्टनर की मुश्किलों को समझना चाहिए।
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)
ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
वेबसाइट: www.astrozindagi.in
संपर्क: नोएडा: +91 9910094779
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें


