लव राशिफल 26 फरवरी: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल

Feb 26, 2026 08:42 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share

Love Horoscope Today 26 February 2026: प्यार में हर एक कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने से चीजें ट्रैक पर चलती हैं। ऐसे में आने वाले हर एक मोड़ का अंदाजा पहले से ही हो जाए तो काफी चीजें आसान हो जाती हैं। नीचे पढ़ें आज यानी 26 फरवरी के लिए विस्तृत लव राशिफल-

लव राशिफल 26 फरवरी: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल

मेष (Aries): आज अगर आप अपने जज्बातों के साथ सच्चे रहेंगे तो नए दोस्त बन सकते हैं। सिंगल लोग खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश ना करें। इससे खास इंसान से जुड़ाव बन सकता है। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके लिए अपने दिल की बात कहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि इससे भरोसा ही बढ़ता है।

वृषभ (Taurus): आज आप अपनी फीलिंग्स को नजरअंदाज करने की कोशिश कर सकते हैं। सिंगल लोग अगर किसी की आदत से परेशान हैं तो साफ-साफ कह दें। ऐसे चुप रहेंगे तो बात नहीं बनेगी। जो लोग रिश्ते में हैं वो आज समझदारी के साथ पार्टनर से बात करने की कोशिश करें।। अगर मन में मसोह कर चीजों को रखेंगे तो एकद दिन अचानक ही गुस्सा फूट पड़ेगा।

मिथुन (Gemini): आज आपको महसूस हो सकता है कि आप प्यार जताने की आदत को ही निभाए जा रहे हैं। निभा रहे हैं, दिल से नहीं। सिंगल लोग अगर किसी में दिलचस्पी कम हो रही है तो झूठा उत्साह ना दिखाएं और उनसे थोड़ा दूरी बना लें। जो लोग रिश्ते में हैं तो वो ये ना सोचें कि सब रूटीन है तो बात करने की जरूरत नहीं है। एक-दूसरे के लिए कुछ ना कुछ अलग और खास करें।

कर्क (Cancer): आज आपको मन में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है। सिंगल लोग अपनी फीलिंग्स को ना दबाएं। अगर आप रिश्ते में और आपसी झगड़ा हुआ है तो पार्टनर से बाद में खुलकर बात जरूर करें। गलत बात को नजरअंदाज से दिक्कत बढ़ सकती है। अगर आज आप पार्टनर के साथ शांति से बैठकर बात करेंगे तो चीजें ट्रैक पर जल्दी आएगी।

सिंह (Leo): आज हो सकता है कि आप किसी के प्यार का टेस्ट लेने के लिए खेल खेल सकते हैं। हालांकि आपको इससे कोई फायदा नहीं है। सिंगल लोग अगर किसी की फीलिंग्स को लेकर सवाल है तो सीधे पूछ लें। जो लोग रिश्ते में हैं वो लोग चुप्पी साधने से बचें। आज आपको महसूस होगा कि क्लैरिटी से कही गई बात ज्यादा असरदार होती है।

कन्या (Virgo): आज आप ईमानदारी की राह पर रहना चाहेंगे। सिंगल लोग अगर रिश्ता नहीं चाहते तो सामने वाले को उम्मीद ना दें। जो लोग रिश्ते में हैं वो लोग अपनी बात साफ शब्दों में कहें। आज की सच्चाई आपको कल की उलझन से बचाएगी। भरोसा तभी बनता है जब दो लोग सच बोलें।

तुला (Libra): आज आपको सच्चा भरोसा चाहिए होगा। सिंगल लोग ध्यान खींचने के लिए कोशिश ना करें, अगर सामने वाले की फीलिंग्स सच्ची हैं तो खुद महसूस होंगी। अगर आप रिश्ते में हैं तो कुछ चीजों का थ्यान रखें। पार्टनर के साथ दिखावे से ज्यादा दिल से जुड़ने की कोशिश करें। आपके लिए आज सच्चाई और सादगी सबसे ज्यादा जरूरी है।

वृश्चिक (Scorpio): आज हो सकता है कि आपको कुछ अच्छा लगे लेकिन ये सही या सुरक्षित नहीं होगा। सिंगल लोग आज खुद से ही सारे सवाल पूछने की कोशिश करें। जो लोग रिश्ते में हैं वो आज अपनी और सामने वाली की सुरक्षा का ध्यान रखें। इतना ध्यान रखें कि आपको अपने रिश्ते की अहमियत किसी दूसरे इंसान को बार-बार याद दिलाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

धनु (Sagittarius): आज आप कभी बहुत करीब तो कभी दूर महसूस कर सकते हैं। सिंगल लोगों का मन अगर उलझा है और आगे की चीजें समझ ना आ रही हो तो सब कुछ गो विद द फ्लो के सिद्धांत पर चलने दें। जो लोग रिश्ते में हैं वो लोग आज हर छोटी-छोटी बात पर ज्यादा प्रतिक्रिया ना दें और ना ही आप खुद को अलग करें। सही बैलेंस धीरे-धीरे ही बनेगा। आज जवाब सोच-समझकर दें।

मकर (Capricorn): सिर्फ प्लानिंग ही ना करते रहिए क्योंकि आज प्यार को महसूस करने की जरूरत है। जो लोग सिंगल हैं वो भविष्य की चिंता में आज का पल ना खोएं। हर एक पल खास है। अगर आप रिश्ते में हैं तो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। अपने पार्टनर को बिना याद दिलाए यह जताएं कि आप उनकी परवाह करते हैं।

कुंभ (Aquarius): आज आप इमोशनल तौर पर थका हुआ महसूस कर सकते हैं। सिंगल लोग अगर जुड़ाव महसूस नहीं कर पा रहे तो थोड़ा आराम करें। हर चीज में जल्दबादी करने की जरूरत नहीं है। ये भी समझ लें कि हर समय खुश दिखना जरूरी नहीं होता है। अगर आप रिश्ते में हैं और दुखी हैं तो इस मामले में पार्टनर से खुलकर बात करें। ये भी समझ लें कि हर चीज को बताना जरूरी नहीं होता है।

मीन (Pisces): आज खामोशी को गलत मत समझने की भूल ना करें। सिंगल लोगों को आज अगर जवाब देर से मिले तो तुरंत इसका गलत मतलब ना निकालें। जो लोग रिश्ते में हैं तो वो पहले खुद से कन्फर्म कर लें कि पार्टनर नाराज भी है या नहीं? हर चीज को अज्यूम ना करें। हो सकता है वह बस सोच में हो। खामोशी में भी सामने वाले को समझने की कोशिश करें।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

वेबसाइट: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!