लव राशिफल 25 फरवरी: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल

Feb 25, 2026 08:11 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share

Love Horoscope Today 25 February 2026: प्यार के रिश्ते में धैर्य की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है लेकिन कई बार चीजें आउट ऑफ कंट्रोल भी हो जाती हैं। ऐसे में चीजों को समझना जरूरी है। जानें कि आज आपकी लव लाइफ में क्या-क्या हो सकता है?

लव राशिफल 25 फरवरी: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल

Love Horoscope Today 25 February 2026: प्यार के रिश्ते में सामने वाले शख्स को समझने के लिए धैर्य की जरूरत होती है। हालांकि कई बार सब्र का बांध टूटता है। ऐसे में रिश्ते को बैलेंस करके आगे कैसे बढ़ाना है, ये समझना जरूरी होता है। अब ऐसे में आगे के बारे में एक हिंट मिल जाए तो चीजें आसान हो ही जाती हैं। जानिए आज के दिन आपकी लव लाइफ में क्या-क्या हो सकता है?

मेष (Aries): आज प्यार और आकर्षण के बीच आपको हो सकता है कि थोड़ा भ्रम हो जाए। सिंगल लोग आज किसी को लेकर जल्दबाजी में फैसला ना लें। पहले आप ये समझ लें कि आप वाकई में क्या चाहते हैं। रिश्ते में हैं तो आप पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं।

वृषभ (Taurus): आज आपको आपकी खुद की फीलिंग्स थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सिंगल लोग किसी को बस खुश करने के लिए झूठा प्यार ना दिखाएं। जो महसूस करते हैं उसे साफ-साफ कहें। रिश्ते में हैं तो मन की बात दबाकर ना रखें, नहीं तो इससे दूरी बढ़ सकती है।

मिथुन (Gemini): तनाव की वजह से आप आज सामने वाले को गलत समझ सकते हैं। सिंगल लोग आज किसी भी चीज को लेकर खुद ही अंदाजा ना लगाएं। रिश्ते में हैं तो छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें। पार्टनर के साथ शांति से बैठकर खुलकर बात करें।

कर्क (Cancer): आज ईगो और शांति के बीच मन उलझ सकता है। सिंगल लोग अपने दिल की बात कहने से ना डरें। खुलकर अपनी बात को सामने रखें। रिश्ते में हैं तो आपको समझना होगा कि प्यार और सुकून ही सब कुछ है। आप ये सोचकर समय ना गवाएं कि पहले सॉरी कौन बोलेगा?

सिंह (Leo): आज प्यार में लचीलापन रखें। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप अपनी सोच को थोड़ा ओपनअप रखें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो रोजमर्रा की आदतें रोमांस कम कर सकती हैं। छोटे-छोटे बदलाव से रिश्ते में नई ऊर्जा लाई जा सकती है।

कन्या (Virgo): आज ऐसा हो सकता है कि आप किसी की मदद करते-करते खुद थक सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो जरूरत से ज्यादा अपनी बातें शेयर ना करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पुराने इमोशनल बोझ को साथ लेकर ना चलें। पार्टनर से साथ साफ और सच्ची बातचीत करें।

तुला (Libra): आज आपका रिएक्शन तेज हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आज जवाब देने से पहले थोड़ा सोचें। अगर आप रिश्ते में हैं तो बिना पूरी बात को समझे किसी भी नतीजे पर ना जाएं। शांति से बात करेंगे तो बैलेंस बना रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): अभी तक आपको जो आसान लग रहा था, वो आज थोड़ा मुश्किल लग सकता है। सिंगल लोग अगर इंटरेस्ट कम हो गया है तो खुद से सच बोलें और आगे बढ़ जाएं। किसी के साथ झूठा रिश्ता ना निभाएं। रिश्ते में हैं तो आप अपने पार्टनर को हल्के में ना लें, छोटे प्यार भरे इशारे बड़ा फर्क ला सकते हैं।

धनु (Sagittarius): आज इमोशनल तौर पर आप थोड़ा असंतुलित महसूस कर सकते हैं। सिंगल लोग सिर्फ दिखावे के लिए किसी से रिश्ता ना बनाएं। रिश्ते में हैं तो अगर कुछ गलत लगे तो पार्टनर से इस बारे में शांति से बैठकर बात जरूर करें।

मकर (Capricorn): आज आपको लग सकता है कि आप किसी पर ज्यादा निर्भर हो गए हैंजोकि सही नहीं है। सिंगल लोग पहले खुद को मजबूत बनाएं और इसके बाद ही दूसरों से कुछ उम्मीद करें। रिश्ते में बैलेंस जरूरी है, आप सामने वाले से जितना एफर्ट्स चाहते हैं उतना ही दें भी।

कुंभ (Aquarius): आज आपको इमोशनल सपोर्ट देना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। अपनी बात साफ तरीके से समझाएं। रिश्ते में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोग हर बात का लोड ना लें।

मीन (Pisces): आज ऐसा हो सकता है कि आपको आश्वासन की जरूरत हो। सिंगल लोग दूसरों से मान्यता पाने के लिए परेशान ना हों। रिश्ते में हैं तो साफ करें कि आपको किस तरह का साथ और सपोर्ट चाहिए। हर एक चीज को बात करके सुलझाने की कोशिश करें।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

वेबसाइट: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!