लव राशिफल 13 फरवरी: मेष से लेकर मीन राशि वाले आज करें ये काम, पढ़ें आज की विस्तृत राशिफल

Feb 13, 2026 09:30 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share Share
Follow Us on

Love Horoscope Today: प्यार के रिश्ते को ही हम कई बार इतना फॉर ग्रांटेंड ले लेते हैं जोकि सही नहीं है। एफर्ट्स दोनों ओर से होने चाहिए तभी कोई रिश्ता आखिरी तक चल पाने लायक होता है।

लव राशिफल 13 फरवरी: मेष से लेकर मीन राशि वाले आज करें ये काम, पढ़ें आज की विस्तृत राशिफल

मेष (Aries): आज आप एक ही सिचुएशन पर बार-बार सोच कते हैं। जो लोग सिंगल हैं वो चीजों को ऐसे ही चलने दें। वहीं जो लोग रिश्ते में हैं वो पार्टनर की हर चीज का विश्लेषण करने ना लग जाए। हर चीज में ओवरथिकिंग सही नहीं है।

वृषभ (Taurus): आज अपने ही किसी पुराने व्यवहार से फिर से रूबरू हो सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं वो ऐसे इंसान के पीछे ना लगे रहें जो आपके लिए नहीं है लेकिन वो जाना-पहचाना है। जो रिश्ते में हैं वो आज कुछ पुरानी चीजों को फिर से दोहरा सकते हैं। जो भी मूमेंट्स अब के हैं उन्हें जीने की कोशिश करें। पुरानी चीजों को याद ना करें।

मिथुन (Gemini): आज आपके मन में कई विचार आएंगे। आपके पार्टनर को शांति की जरूरत होगी। सिंगल लोग कोशिश करें कि काम का तनाव नए रिश्ते की संभावना पर कोई असर ना डालें। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज ये समझे कि जो भी तनाव है वो क्यों हैं? इसे समझकर दूर करने की कोशिश करें।

कर्क (Cancer): आज हो सकता है कि छोड़ा ड्रामा हो लेकिन आज शांति से रहना ज्यादा बेहतर होगा। जो लोग सिंगल हैं वो चीजों को बोरियत ना समझें। प्यार कभी भी बोरिंग नहीं होता है। भले ही ज्यादा उत्साह ना हो लेकिन ये स्थिरता ही एक दिन आपको सुकून देगी।

सिंह (Leo): आज आपको अपनी बात कहने पर अपराधबोध नहीं होना चाहिए। जो लोग सिंगल हैं वो खुलकर अपनी जरूरतों को कहें। जो लोग रिश्ते में हैं वो माफी मांगना बंद करें। आप खुद की बातों को क्लैरिटी से कहने की कोशिश किया करें।

कन्या (Virgo): आज आपको लग सकता है कि सिर्फ आप ही हमेशा खुद को बदलते रहते हैं। सिंगल लोगों को अगर लगता है कि बस एफर्ट्स वहीं डाल रहे हैं तो इस पर गौर करने की जरूरत है। आपको हर एक चीज समझनी होगी।

तुला (Libra): आज अपने इमोशनल बोझ को कम कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं वो अपने पास्ट को लेकर खुद या किसी और को दोष देना छोड़ दें। अगर आप रिश्ते में हैं तो जो भी मसले हैं, उसे सुलझा लें ताकि बात ना बढ़ें। आज आप अपने दिल का बोझ निकाल दें।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप लोगों की चुप्पी को करीब से महसूस कर पाएंगे। जो लोग सिंगल हैं वो सिचुएशन से भागे नहीं बल्कि बात करें। अगर रिश्ते में क्लैरिटी नहीं रहती है तो इमोशनल नजदीकी कम हो सकती है। अगर किसी के साथ दूरी बढ़ रही है तो अपनी ओर से एफर्ट्स डालकर सब ठीक करने की कोशिश करें।

धनु (Sagittarius): बहस करने से पार्टनर आपके करीब नहीं आएगा। सिंगल लोग चैट पर ही बहस ना करने लगें। जो लोग रिश्ते में हैं वो बहस के दौरान भी मर्यादा में रहने की कोशिश करें। अगर आपके लिए रिश्ता महत्वपूर्ण है तो गिनती ना करें। शांति को चुनें।

मकर (Capricorn): आज आपको थोड़ी मेहनत तो करनी ही होगी। आज आप इशारों-इशारों में ही काम नहीं चला सकते हैं। हो सकता है कि कोई चाहता है कि आप फीलिंग्स खुलकर बोलें। आज आपकी बातें पार्टनर पर बड़ा असर डाल सकती हैं। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और उन्हें अपने प्यार का एहसास दिलाएं।

कुंभ (Aquarius): किसी इमोशनल इंसान के साथ बहस करने से रिजल्ट अच्छा नहीं मिलने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी से जवाब देने का दबाव ना बनाएं। इससे आपके हाथ निराशा ही लगेगी। रिश्ता परीक्षा नहीं है। पार्टनर पर किसी भी तरह का प्रेशर ना डालें।

मीन (Pisces): जब आप किसी के साथ इमोशनल तौर पर जुड़े होते हैं तो आप सब कुछ ठीक करना चाहते हैं। हालांकि कई बार चीजों को ठीक होने के लिए समय चाहिए होता है। आज सिंगल लोग सलाह देने की बजाए सुनें। अगर आप रिश्ते में हैं तो ये समझना जरूरी है कि कई बार पार्टनर को आपकी सलाह नहीं बल्कि आपके साथ की जरूरत होती है। आज उनका हाथ थामें और उन्हें एहसास दिलाएं कि आप उनके साथ हमेशा हैं।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

वेबसाइट: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
Hindi Newsधर्म न्यूज़aaj ka love rashifal 13 february 2026 predictions today love horoscope in hindi
;;;