Hindi Newsधर्म न्यूज़aaj ka love rashifal 12 february 2026 happy hug day special prediction today love horoscope in hindi
लव राशिफल 12 फरवरी: मेष से लेकर मीन राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, आज ना करें ये गलतियां

लव राशिफल 12 फरवरी: मेष से लेकर मीन राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, आज ना करें ये गलतियां

संक्षेप:

Love Horoscope Today: प्यार के मामले में कई बार संभल-संभलकर कदम रखने पड़ते हैं। जानें आज यानी 12 फरवरी के दिन आपको अपनी लव लाइफ में कैसे कदम उठाने हैं? 

Feb 12, 2026 07:55 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share Share
Follow Us on

मेष (Aries): अगर आपको किसी से थोड़ी दूरी चाहिए तो आज गले लगना भी भारी लग सकता है। जो लोग सिंगल हैं वो आज ओपन अप होने से पहले खुद को थोड़ा समय दें। जो लोग रिश्ते में हैं वो लोग आज के दिन इमोशनल बातों में जल्दबाजी ना दिखाएं। आज पार्टनर को गले लगा सकते हैं लेकिन उन्हें सोचने के लिए थोड़ा समय देना होगा। उन पर किसी तरह का प्रेशर ना डालें।

वृषभ (Taurus): आज आपको थोड़ा शक और जलन की भावना हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं वो आज किसी को तुरंत ही दोष देने से बचें। चीजों को समझने की कोशिश करें। किसी भी तरह का रिएक्शन देने से पहले खुद को समझने की कोशिश करें। खुद की फीलिंग्स के साथ ईमानदार रहने की जरूरत है। शक को बढ़ने ना दें। आज शांत रहें।

मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ा सोच-समझकर ही जवाब देना चाहिए। जो लोग सिंगल हैं वो आज सामने वाले से बात करते वक्त फोन दूसरी साइड रख दें। जो लोग रिश्ते में हैं उन्हें समझना होगा कि आधे-अधूरे मन से पार्टनर को सुनना दूरी बढ़ा सकता है। आज पार्टनर को गले लगा लें क्योंकि ये मैसेज से ज्यादा मायने रखेगा। सामने वाले को सही से अपना समय दें।

कर्क (Cancer): आज आपको समझना होगा कि हर जरूरत किसी और से पूरी नहीं होती है। जो लोग सिंगल हैं वो किसी का इंतजार ना करें कि सामने वाला आपको अच्छा महसूस कराए। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर पर किसी तरह का इमोशनल बोझ ना डालें। गले लगाना ठीक है लेकिन जब तक आप फीलिंग्स को सही नहीं मानेंगे तब तक असली सुकून नहीं मिलने वाला है।

सिंह (Leo): आज आप कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा सोच-समझ लें। अपने शब्दों का ध्यान रखें। आपका रिएक्शन बहुत मायने रखता है। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज गुस्सा ना करें। आज पार्टनर को गले लगा लें क्योंकि इससे माहौल अच्छा हो जाएगा। सामने वाले से इज्जत से बात करेंगे तो चीजें अच्छी दिशा में ही जाएंगी।

कन्या (Virgo): आज आपका चुप रहना उल्टा असर कर सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो अलग रहने से बेहतर होगा कि आप क्लैरिटी के साथ अपनी बात सामने रखें। अगर आप रिश्ते में हैं तो दूरी बनाकर प्यार का टेस्ट ना लें। आगे बढ़कर बताएं कि आप वाकई में क्या चाहते हैं?

तुला (Libra): छोटी-छोटी बातों से ही एहसास का पता चल जाता है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी की आगे बढ़कर मदद करें या फिर साथ में वक्त बिताएं। आज आपके शब्द बहुत मायने रखेंगे। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज एक हग भी बिना बोले काफी कुछ बयान कर सकता है। आप आज अपने व्यवहार से प्यार दिखाने की कोशिश करें।

वृश्चिक (Scorpio): अगर किसी से थोड़ी दूरी चाहिए तो इसका ये मतलब नहीं है कि पूरी तरह से कट जाया जाए। सामने वाले को साफ-साफ कह दें कि आपको कितना समय चाहिए। साथ में ये जरूरी है कि आप अपनी फीलिंग्स को खुलकर बताएं।

धनु (Sagittarius): जब चीजें क्लियर नहीं होती हैं तो निराशा होती है। जो लोग सिंगल हैं वो आज ये खुलकर बोलें कि उन्हें रिश्ते में क्या चाहिए। इस उम्मीद में ना रहें कि सामने वाला आपकी बात खुद ही समझ लेगा। आप साफ बोलेंगे तो चीजें आसान होंगी।

मकर (Capricorn): आज सिर्फ शब्दों पर ना ध्यान दें। हर फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं तो किसी भी बात से उलझन लगे तो दोबारा चीजों को पूछ लें। अगर आप रिश्ते में हैं तो अंदर की चुप्पी की वजह समझे।

कुंभ (Aquarius): आज मूड बहुत जल्दी बदल सकता है। खासकर मैसेज में। जो लोग सिंगल हैं वो गुस्से में जवाब ना दें। रिश्ते हैं तो बहस के दौरान ही पार्टनर को गले लगा लें। इससे चीजें सुधर जाएंगी और बात नहीं बिगड़ेगी। आज जवाब देने से पहले एक गहरी सांस जरूर लें।

मीन (Pisces): आपको समझना होगा कि भरोसा एक दिन में नहीं बनता है। जो लोग सिंगल हैं वो आज अकेले रहने का मन बना सकते हैं। सही रिश्ता सम. के साथ बनता है। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने वादे को पूदा निभाएं।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

वेबसाइट: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;