लव राशिफल 11 फरवरी: मेष से लेकर मीन राशि वाले रखें इस बात का ध्यान, प्रॉमिस डे पर ना करें ये गलती
Love Horoscope Promise Day Special: कहते हैं कि वादा वही करो जो निभा सको। ऐसे में आज प्रॉमिस डे के अवसर पर जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों को किन-किन बातों का ध्यान रखना है ताकि आगे जाकर गलतफहमी ना हो और दिल ना दुखे। नीचे पढ़ें आज का लव राशिफल…

Love Horoscope 11 February 2026: प्यार का रिश्ता बहुत ही सहेज कर रखना होता है। आज वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन है। आज प्रॉमिस डे है। इस खास मौके पर जानें कि कुल 12 राशियों को किन-किन चीजों का ध्यान रखना है? नीचे पढ़ें आज यानी 11 फरवरी का लव राशिफल-
मेष (Aries)
आज आपके लिए दो बातें बेहद ही जरूरी है और वो है वादा और स्पेस। अगर आप सिंगल हैं तो किसी को सहारा जरूर दे दें लेकिन हर चीज को ठीक करने की कोशिश ना करें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो साथ रहें लेकिन स्पेस भी दें। हमेशा पास रहने से ही प्यार नहीं बढ़ता है। थोड़ी सी दूरियां भी नजदीकियां बन जाती हैं।
तुला (Taurus)
आज आपके और पार्टनर के बीच गलतफहमियां जल्दी बढ़ सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं तो हर बात को क्लैरिटी के साथ करें। अगर आप रिश्ते में है तो किसी भी बात को ना टालेंं। जो भी कन्फ्यूजन है, उसे समझा दें। जब आप बात पक्की और ईमानदारी के साथ करेंगे तो आपका किया हुआ वादा तभी टिक पाएगा।
मिथुन (Gemini)
आज हो सकता है कि आपको बात करने का मन ना करें। एनर्जी कम हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो जबरदस्ती की बात ना केरं। अगर रिश्ते में हैं तो पार्टनर को खुलकर कह दें कि आप थके हुए हैं। आज का किया हुआ वादा तभी मायने रखेगा जब ये दिल से किया जाएगा। मीठी-मीठी बातों से कुछ नहीं होगा।
कर्क (Cancer)
आज आप हर चीज को खुलकर महसूस करने वाले हैं। अगर आप सिंगल हैं तो ये मान लें कि आप पूरी तरह से कन्फ्यूज हो सकते हैं। किसी भी तरह का कोई भी दिखावा ना करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर की फीलिंग्स को तुरंत ठीक करने की कोशिश ना करें। पहले हर चीज को सुनने की कोशिश करें। आपको ये समझ आना चाहिए कि सच्चा रिश्ता परफेक्ट नहीं बल्कि सच्ची फीलिंग्स से बनता है।
सिंह (Leo)
आज आपको ये क्लैरिटी से बताना जरूरी है कि आप वाकई में क्या चाहते हैं। अगर आप सिंगल हैं हैं तो इशारों में नहीं बल्कि सीधे-सीधे सब कुछ बोलें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो याद रखें कि आपका पार्टनर मन की बात नहीं पढ़ सकता है। आज आप पार्टनर से जो भी वादा करेंगे वो साफ और सच्ची बात से ही मजबूत होगा।
कन्या (Virgo)
आज फीलिंग्स ऊपर-नीचे हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो धीमी गति को गलत ना समझें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर को उनका समय लेने दें। आज किया गया वादा तभी कायम होगा जब दोनों की टाइमिंग एक जैसी ही होगी।
तुला (Libra)
आज हो सकता है कि कुछ ऐसी बातें सामने आ जाए जो थोड़ी मुश्किल लगे। अगर आप सिंगल हैं तो सिर्फ निभाने के लिए ही नहीं बल्कि दिल से बात करने की कोशिश करें। अगर रिश्ते में हैं तो फीलिंग्स से बचने की कोशिश ना करें। वादे को सुनिए और उसे समझिए। तभी ये मजबूत बनेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपके लिए छोटी बातें भी मायने रखेंगी। अगर कोई आपकी बात याद रखता है या समय पर कॉल करता है तो समझ जाइए कि वो खास है। रिश्ते में फालतू का ड्रामा करने से बचें। आपके वादे तभी असरदार होंगे जब आपके काम आपके एक्शन से मेल खाएंगे।
धनु (Sagittarius)
पुरानी बातों को छोड़कर आप आज पर ध्यान दें। अगर आप सिंगल हैं तो आज की बातचीत को पास्ट से जोड़कर ना देखें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पुरानी किसी बहस को फिर से ना छिड़ें। आज किया गया वादा फ्यूचर के लिए है ना कि आपके बीते कल के लिए नहीं।
मकर (Capricorn)
आपको आज समझना होगा कि आज सिर्फ शब्द ही काफी नहीं होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो सामने वाले शख्स को भरोसा दें ना कि उसे तर्क देकर शांत करवाएं। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने प्यार को जताए। इसके बाद ही अपनी बात सामने रखें। आज शांति और किसी का साथ होना ही सबसे बड़ा वादा है।
कुंभ (Aquarius)
हर समय सबके लिए मौजूद रहना जरूरी नहीं होता है। अगर आप थके हुए हैं तो साफ ना कह दें। रिश्ते में भी बाउंड्री रखना जरूरी है। आज उतना ही वादा करें जो आप निभा सकें।
मीन (Pisces)
आज आपको लगेगा कि कई बार चुप रहना जवाब देने से बेहतर होता है। अगर कोई इंसान तनाव में है तो उसे सलाह नही बल्कि उसका साथ दें। रिश्ते में हैं तो हो सकता है कि आज पार्टनर को बस आपके भरोसे की जरूरत हो। आज का दिन दिखावे का नहीं बल्कि भरोसे और प्यार भरे इशारे का है।
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)
ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
वेबसाइट: www.astrozindagi.in
संपर्क: नोएडा: +91 9910094779
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें


