कन्या राशिफल 18 दिसंबर 2025: आज कन्या राशि वालों को पैसों की दिक्कत, किसी को प्रपोज ना करें, ऑफिस में ईगो से बचें
Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है। कन्या राशि वाले आज कन्या राशि वालों को पैसों की दिक्कत, किसी को प्रपोज ना करें, ऑफिस में ईगो से बचें।

Virgo Horoscope Today 18 December 2025 : नौकरी और प्यार दोनों के लिए आपको इस समय अपना बेस्ट समय दें। आपको इस समय प्यार में कुछ खास पलों को बिताना है। चुनौतियों के बावजूद, आप प्रोफेशनल लाइफ में आप अच्छा काम कर पाएंगे।सुरक्षित और समझदारी भरे वित्तीय निवेश चुनें और स्वास्थ्य अच्छा है। रिश्ते में सेंसेटिव रहें, अपने पार्टनर को सपोर्ट करें और बिना किसी झिझक के जो दिल में है, वो उससे शेयर करें। वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य के साथ-साथ ऑफिस में पर्फोमेंस भी अच्छा है।
कन्या लव राशिफल
इस समय कन्या राशि वालों को खास तौर पर अपने रिश्ते और लवलाइफ को वैल्यू देनी चाहिए। आपको अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक रहना चाहिए, जिससे आप उसे जान सकें। कोशिश करें कि पिछली बातों को आपको फिर से नहीं लेकर आना है, जो बीत गया सो बीत गया। अपने लवर का हौंसला बढ़ाएं। इससे लव अफेयर अच्छा होगा। आज सिंगल कन्या राशि के लोगों को किसी से प्यार हो सकता है। लेकिन इस समय आपको जल्दी नहीं करनी है, उसे प्रपोज करने के लिए समय लें। यह समय इसके लिए उपयुक्त नहीं है। लवलाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से दूर रखना भी अच्छा है। शादीशुदा जीवन आज सुखद रहेगा।
कन्या करियर राशिफल
इस समय कन्या राशि वालों को अपने ईगो को ऑफिर से बाहर ही छोड़कर आना है, ऑफिस लाइफ में ईगो की जगह नहीं है। आपको इसकी जगह ऑफिस में फ्रेंडली रहना है। इससे आप टीम टास्क में सक्सेसफुल रहेंगे। मार्केटिंग और सेल्स पर्सन को क्लाइंट को मनाने के लिए थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।आपमें से जो लोग सेल्फ काम में लगातार लगे हुए हैं, उन्हें आज अच्छा लाभ मिलेगा। मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक चीजों का जो लोग काम करते हैं, उन लोगों को एकस्ट्रा घंटे काम करना होगा। कुछ बिजनेस पार्टनरशिप से भी अच्छा लाभ होगा। स्टूडेंट्स को विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने में भी सफलता मिलेगी।
कन्या मनी राशिफल
आज कन्या राशि वालों को पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसके लिए आपका रुटीन नॉर्मल रहेगा। आज आपके किसी दोस्त को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो पार्ट टाइम जॉब से भी आपको अच्छा पैसा मिलेगा। आज आप किसी दोस्त के साथ जो आपके पैसों को लेकर इश्यूज हो गए थे, उन्हें सुलझा सकते हैं, आज इसके लिए अच्छा दिन है। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीदने के लिए अच्छा दिन है। कुछ बिजनेसमैन प्रमोटरों के जरिए से पैसा लाने में सफल होंगे। जो लोग कहीं बाहर हैं, इस समय उन लोगों को ऑनलाइन पैसा देते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
कन्या हेल्थ राशिफल
कोई बड़ी हेल्थ समस्या नहीं होगी। इसलिए आपको इस समय हेल्थ को लेकर लगे कि आप ठीक फील नहीं कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेना अच्छा रहेगा। गर्भवती महिलाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय या बस में चढ़ते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपको शरीर में दर्द या जोड़ों में दर्द की दिक्कत आज हो सकती है। इस समय आपको ऑफिस का तनाव घर पर नहीं लाना है। शाम के समय में आप किसी पार्क में या परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, इससे आप फ्रैश फील करेंगे।
डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


