धनु राशिफल 5 जून 2026: आज इस गलती से रिश्ते में आ सकती है खटास, निवेश करने से बचें

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dhanu Rashi 5 June 2026: धनु का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति से है। शुक्रवार के दिन धनु राशि वालों को अपनी वाणी पर कंट्रोल करने की जरूरत है। निवेश से बचना है। पढ़ें पंडित नरेन्द्र उपाध्याय का धनु राशि के लिए भविष्यफल।

धनु राशिफल 5 जून 2026: आज इस गलती से रिश्ते में आ सकती है खटास, निवेश करने से बचें

Dhanu Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, Sagittarius Horoscope Today: 5 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ मामलों में सब अच्छा होगा दिखेगा तो वहीं कुछ जगहों पर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी है। खासकर आज आप बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें क्योंकि छोटी-सी बात भी रिश्तों में खटास ला सकती है। करियर के मामले में चीजें सही रहेंगी लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से नुकसान होने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही करने से बचें। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के भविष्यफल से जानें आज किस तरह से आपको सतर्क रहने की जरूरत है?

धनु राशि का लव राशिफल

प्यार के मामले में आज थोड़ा सावधान रहना है। अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें। आज गुस्से में कही गई कोई बात रिश्तों में खटास ला सकती है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और बिना सिर-पैर की बहस से दूर रहें नहीं तो मामला उलझ सकता है। वैसे प्यार की स्थिति कुल मिलाकर अच्छी बनी हुई है और कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। बस आप धैर्य रखें और इन बातों का ख्याल रखेंगे तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। वहीं जो लोग नए रिश्ते की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें अभी जल्दबाजी से बचना चाहिए। कुल मिलाकर पर्सनल लाइफ सही रहने वाली है।

धनु राशि का करियर राशिफल

करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में सब सही होगा। अपने काम को आप बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का सपोर्ट मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में थे तो अब उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन सही जाने वाला है। मेहनत और एक्सपीरियंस का पूरा लाभ मिलेगा। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला आज हड़बड़ी में ना ही लें तो बेहतर होगा।

धनु राशि का मनी राशिफल

पैसों के मामलों में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। धन हानि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल तो आज के दिन किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। किसी भी चीज में पैसा लगाने वाले हैं तो अच्छे से सोच-विचार करने के साथ जरूरी फैक्ट की जांच करें। लालच में आकर निवेश करने की सोचेंगे तो नुकसान ही होगा। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल बनाकर रखें।

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल

आज आपको स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। गुरु के अष्टम भाव में होने के की वजह से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। खासकर आप शुगर लेवल, बढ़ते वजन और हार्मोनल उतार-चढ़ाव जैसी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। खानपान सही रखें और रोज एक्सरसाइज करें। सही रूटीन से सब कंट्रोल में रहेगा। बाहर का खाने से बचें नहीं तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। वहीं चंद्रमा आपके दूसरे भाव में है तो इस वजह से मुंह, दांत या फिर गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खूब पानी पिएं और किसी भी संकेत को हल्के में ना लें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!