आज की भविष्यवाणी (11 सितंबर): चंद्रमा 4 राशियों को दिलाएंगे पैसा, दिन भर कायम रहेगा दबदबा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 11 September 2026: 11 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बता रहे हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय। जानें आज आपको धन लाभ होगा या रहना होगा सतर्क।

aaj ka rashifal 11 september 2026
आज का भविष्यफल 11 सितंबर, आज का राशिफल

Aaj ka rashifal 11 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य, बुध, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के हैं, इस नक्षत्र के मालिक शुक्र हैं। कालपुरुष के पंचम भाव में शुक्र के नक्षत्र में चंद्रमा जाकर के एक सरसता प्रदान करेंगे। यह प्रेम के लिए, विपरीत लिंगी संबंध के लिए और जीवनसाथी के लिए एक अच्छा समय होगा।

बुध कन्या राशि में एक व्यावसायिक ज्ञान के लिए, अर्थशास्त्र के लिए बहुत अच्छा समय कहा जाएगा। मार्केट के लिए भी एक अच्छा समय है। तुला राशि में शुक्र हैं, जो फिर से दांपत्य के लिए बहुत अच्छी स्थिति है। शादी-ब्याह तय हो सकता है लोगों का। जीवनसाथी के साथ जो एक नीरसता है, वह सरसता में परिवर्तित होगी और प्रेम के लिए बहुत अच्छा समय होगा। लोगों की जो हॉर्मोनल प्रॉब्लम है, उसमें भी थोड़ा सुधार आएगा। राहु कुंभ राशि में हैं और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। शनि का मीन राशि में होना जनमानस के लिए अच्छा नहीं है, यह बहुत समय से चलते आ रहे हैं। तो यह थोड़ा-सा नकारात्मक जरूर है।

मेष राशि-

प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। भावुकता पर काबू रखिएगा। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना या लाल वस्त्र धारण करना शुभ होगा।

वृषभ राशि-

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ है।

मिथुन राशि-

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लेकिन थोड़ा सा व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा को पहचानिए, उसको चिन्हित करिए, उस पर काम करिए। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार मध्यम गति से आगे चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि-

धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। मुंह में अगर किसी भी तरीके का कोई इंफेक्शन इत्यादि होता है तो उस पर ध्यान रखिए। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि -

सरसता-निरसता के बीच में फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। थोड़ा सा उनको लेकर के मन चिंतित रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। धनागमन होगा और निवेश के लिए उपयुक्त समय होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि -

स्वास्थ्य बहुत अच्छा होने के बावजूद भी छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। मन चिंतित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता को लेकर मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्य और साथ को लेकर के, उच्च अधिकारियों के साथ को लेकर के मन परेशान रहेगा। और अनाप-शनाप खर्च थोड़ा मन को परेशान करेंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि-

आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, लेकिन लाभप्रद होगी। मन परेशान रहेगा, लेकिन कुछ खराब नहीं होगा। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि-

कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति बनेगी। सरकारी तंत्र को आप इस समय समझ नहीं पाएंगे कि आपके पक्ष में है या विपक्ष में। नुकसान संभव नहीं है, लेकिन थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना या पीला वस्त्र धारण करना शुभ होगा।

धनु राशि-

भाग्य साथ देगा, लेकिन भाग्य पर भरोसा करके बहुत बड़ा जोखिम मत लीजिएगा। यात्रा अभी स्थगित रखें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, तथा व्यापार शनैः-शनैः आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि -

चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए बचकर समय पार करें और कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम, संतान और व्यापार काफी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि-

स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है, खासकर उदर रोग से। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है लेकिन खराब नहीं है, व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि -

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित है। शत्रु सक्रिय होने के नाते थोड़ा डिस्टर्बिंग माहौल रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम गति से आगे बढ़ रहे हैं। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शुक्र के नक्षत्र में चंद्रमा 4 राशियों को कराएंगे धन लाभ, कायम रहेगा दबदबा