अंक ज्योतिष 24 जून मूलांक 9: मंगल की ऊर्जा आपको एक्शन लेने के लिए उकसाएगी
mulank 9 aaj ka rashifal:परिवार में कोई छोटी असहमति या कामकाज में अलग राय सुनकर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय दो मिनट रुकना बेहतर रहेगा। बात साफ रखें, पर लहजा सख्त हुआ तो मदद कम और टकराव ज्यादा मिलेगा। प्रैक्टिकल सोच ही आपको आगे रखेगी।

काम और घर, दोनों जगह आपकी बात तेज तरीके से सामने आ सकती है। 24 जून 2026 में मूलांक 6 लोगों से तालमेल और नरमी मांग रहा है, जबकि भाग्यांक 4 साफ नियम और ठोस तरीका चाहता है। ऐसे में मंगल की ऊर्जा आपको एक्शन लेने के लिए उकसाएगी, पर सामने से विरोध मिला तो जिद बढ़ सकती है। यही जगह संभलने की है। हर बात को अपनी इज्जत का सवाल न बनाएं।
मूलांक 9 लव राशिफल
रिश्तों में आपकी नीयत ठीक रहेगी, पर बोलने का तरीका असर बिगाड़ सकता है। पार्टनर या घर के किसी सदस्य को यह लग सकता है कि आप सिर्फ अपनी बात मनवाना चाहते हैं। मूलांक 6 मेलजोल बढ़ाता है, इसलिए थोड़ा सॉफ्ट होना आपके ही पक्ष में रहेगा। अगर कोई पुराना मुद्दा फिर उठे, तो जीतने की जगह सुलझाने पर ध्यान दें। एक सीधी बात, बिना ताना दिए, ज्यादा काम करेगी। जिन लोगों से दूरी बनी हुई है, उनके साथ भी शब्द चुनकर बोलना बेहतर रहेगा।
मूलांक 9 करियर राशिफल
ऑफिस या काम की डेडलाइन को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। मंगल आपको तेजी देता है, इसलिए आप काम उठाकर पूरा करने की ठान लेंगे, लेकिन टीम, बॉस या क्लाइंट की अलग राय बीच में रुकावट बन सकती है। भाग्यांक 4 संकेत दे रहा है कि सिर्फ जोश नहीं, सही प्रोसेस भी जरूरी है। मेल, डाटा, टाइमलाइन या निर्देशों को अपनी समझ से बदलने के बजाय कफंर्म कर लें। स्टूडेंट्स भी आंसर या प्रोजेक्ट में जल्द निष्कर्ष पर न जाएं। मेहनत आपकी ताकत है, पर इस समय रफ वर्क, रिविजन और स्टेप बाई स्टेप अप्रोच ज्यादा फायदा दे सकती है।
मूलांक 9 धन
पैसे के मामले में जल्द एक्शन लेने की आदत थोड़ा दबाव बना सकती है। कोई जरूरी पेमेंट, खरीद या एडवांस देने से पहले शर्तें साफ देख लें। मंगल का स्वभाव सीधा है, पर भाग्यांक 4 बता रहा है कि हिसाब कागज पर मजबूत होना चाहिए। घर या काम से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। उस समय ईगोमें आकर बड़ा फैसला लेने से बचें। रकम छोटी हो या बड़ी, कंफर्मेशन लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
मूलांक 9 हेल्थ
शरीर में गर्मी, सिर भारी लगना या मांसपेशियों में कसाव महसूस हो सकता है, खासकर जब मन भीतर से चिढ़ा हुआ हो। बहुत तेज चाल से काम करने के बाद थोड़ी देर ठहरना जरूरी रहेगा। पानी की मात्रा ठीक रखें। अगर गुस्सा चढ़े, तो तुरंत जवाब देने से पहले चेहरा धोना या थोड़ी देर खुली हवा में खड़ा होना राहत दे सकता है। मंगल प्रधान लोगों को छोटे फिजिकल ब्रैक जल्दी बैलेंस देते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल, मैरून, गुलाबी
शुभ दिशा: दक्षिण
एलर्ट्स: डेडलाइन के दबाव में आधी जानकारी पर जवाब न दें। परिवार की बहस को प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं। अपनी बात मनवाने के लिए आवाज ऊंची करना उल्टा पड़ सकता है।
आज की सलाह: पहले तथ्य पकड़िए, फिर अपनी ताकत सही जगह लगाइए।
लेखक के बारे में
Anita Baranwalअनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां
प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान
विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र


