Aaj Ka Ank Jyotish 6 May 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

May 06, 2026 07:47 am ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

aaj ka ank jyotish: अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 6 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के हर एक दिन के भविष्य, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, रिश्ते, आर्थिक स्थिति, स्वभाव और करियर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Aaj Ka Ank Jyotish 6 May 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Aaj Ka Ank 6 May 2026, आज का अंक राशिफल: आज 6 मई 2026 है और दिन बुधवार। अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 6 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के हर एक दिन के भविष्य, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, रिश्ते, आर्थिक स्थिति, स्वभाव और करियर का अंदाजा लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं, जिन्हें जन्म तारीख के आधार पर निकाला जाता है। आज का दिन सभी मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा और प्रभाव लेकर आया है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे पढ़कर जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1

आज आत्मविश्वास रखें, लेकिन जिद न करें। किसी की सही सलाह को एक बार जरूर सुनें। काम में गलती हो जाए तो छुपाने के बजाय ठीक कर लें। घर या रिश्तों में बहस जीतने के लिए नहीं, बल्कि बात आसान करने के लिए बोलें।

मूलांक 2

आज आप दूसरों की जिम्मेदारियों से थोड़ा थक सकते हैं। हर समय सबके लिए मौजूद रहना जरूरी नहीं है। घर की बातों को सरल तरीके से संभालें। समय पर खाना खाएं और आराम करें।

मूलांक 3

आज कोई पुराना अधूरा काम फिर से याद आ सकता है। अगर जरूरी लगे तो उसे दोबारा शुरू करें। काम में उतना ही वादा करें जितना पूरा कर सकें। मजाक करते समय ध्यान रखें कि किसी की भावना न आहत हो।

मूलांक 4

आज अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। समय कहां बेकार जा रहा है, इसे सुधारें। काम से जुड़ी बातों को टालें नहीं, सही जवाब दें। घर में ज्यादा उम्मीदें न रखें, चीजों को सरल रखें।

मूलांक 5

आज कोई नया प्लान या ऑफर मिल सकता है, तुरंत हां न कहें। पहले सोचें कि यह आपके समय और ऊर्जा के हिसाब से सही है या नहीं। काम में जल्दबाजी से बचें। अपनी बात साफ-साफ कहें।

मूलांक 6

आज रिश्तों में थोड़ा असंतुलन दिख सकता है। कोशिश करें कि सब कुछ बराबरी से चले। बात को बड़ा मुद्दा न बनाएं। सही समय पर शांति से बात करें। घर की चीजों को एक दिन में परफेक्ट बनाने की जरूरत नहीं है।

मूलांक 7

दिन की शुरुआत धीमी लग सकती है, लेकिन इसे खराब दिन न मानें। काम में किसी की बात पर भरोसा करने से पहले जांच लें। निजी मामलों में जल्दबाजी न करें, समय के साथ सब साफ होगा।

मूलांक 8

आज सख्त बनने के बजाय समझदारी से काम लें। काम में नियम रखें, लेकिन बात करने का तरीका सामान्य रखें। किसी भी फैसले के लिए दबाव में न आएं, सोच-समझकर जवाब दें।

मूलांक 9

आज पुरानी परेशानियों को छोड़ने का समय है। जो हो चुका है, उसे बार-बार सोचने की जरूरत नहीं। काम में छोटी दिक्कतों को नजरअंदाज करें और जरूरी काम पर ध्यान दें। अगर मूड ठीक नहीं है, तो कम बोलें।

डॉ. मधु कोटिया

(स्पिरिचुअल काउंसलर, एनर्जी हीलर, टैरो रीडर, न्यूमरोलॉजिस्टटैरो रीडर, अंक ज्योतिषी)

ईमेल: madhukotiya@gmail.com

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!