Aaj Ka Ank Jyotish 29 May 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Dheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अंक ज्योतिष में मूलांक का खास महत्व होता है। वहीं, जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है, जो 1 से 9 के बीच होता है। हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है, और इसी आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, करियर, धन, रिश्तों, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन के बारे में अनुमान लगाए जाते हैं।

Aaj Ka Ank Jyotish 29 May 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Aaj Ka Ank 29 May 2026, आज का अंक राशिफल: अंक ज्योतिष में मूलांक का खास महत्व होता है। वहीं, जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है, जो 1 से 9 के बीच होता है। हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है, और इसी आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, करियर, धन, रिश्तों, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन के बारे में अनुमान लगाए जाते हैं। आज 29 मई 2026, शुक्रवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जिन लोगों का जन्मदिन है, उनका मूलांक 2 माना जाएगा। यह दिन सभी मूलांकों के लिए अलग-अलग संकेत और अवसर लेकर आया है। अगर आप अपना मूलांक जानते हैं, तो आइए समझते हैं कि आज आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी प्लानिंग अब धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगी और पुराने रुके काम भी गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होंगे, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान और सिरदर्द से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।

मूलांक 2

आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और जरूरी खरीदारी के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता और रोमांस बना रहेगा। वहीं, छात्रों और नौकरी करने लोगों के लिए दिन मेहनत और धैर्य का है, जिसका अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में धार्मिक या सकारात्मक माहौल रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को अधिक थकाएं नहीं।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। क्रिएटिव कार्यों, शिक्षा, कला और लेखन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से जरूरी चीजों की खरीदारी संभव होगी। जीवनसाथी और प्रेमी के साथ संबंध मजबूत होंगे तथा कोई सुखद सरप्राइज भी मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि अधिक काम के कारण थकावट महसूस हो सकती है।

मूलांक 4

आज का दिन उपलब्धियों और सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है और कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिल सकता है, लेकिन धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पुरानी योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 5

आज दिन की शुरुआत नई ऊर्जा और तेजी से बदलते विचारों के साथ होगी। व्यापार और पार्टनरशिप के कामों में लाभ मिलने के संकेत हैं। धन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं, लेकिन खर्च और विवादों से बचना जरूरी होगा। किसी करीबी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा और नई योजनाएं बन सकती हैं, हालांकि अचानक आने वाले कामों के कारण कुछ योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक तनाव और पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

मूलांक 6

आज का दिन खुशियों, आराम और पारिवारिक सुख से भरा रहेगा। इतना ही नहीं भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।

मूलांक 7

आपका दिन आत्मचिंतन और संयम के साथ बिताने वाला रहेगा। परिवार के साथ विवाद हो सकते हैं, इसलिए गुस्से से बचें। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी और व्यावसायिक सफलता के संकेत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि नींद की कमी के कारण थकान महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।

मूलांक 8

आज भाग्य और मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता साबित करने के अवसर मिलेंगे और प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों को लाभ और विस्तार के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा तथा उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन रक्तचाप या जोड़ों से जुड़ी छोटी परेशानियों पर ध्यान दें।

मूलांक 9

आज मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन आत्मबल और ऊर्जा आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के योग हैं, हालांकि खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी मित्र की मदद से आय में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में भावनाओं को समझना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के मामले में परिवार की सेहत का ध्यान रखें और क्रोध से बचें। यात्रा या भागदौड़ अधिक रह सकती है, लेकिन इससे लाभ मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!