Aaj Ka Ank Jyotish 2 April 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Aaj ka ank jyotish 2 April 2026: आज 2 अप्रैल 2026 है। आज का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।

Aaj Ka Ank Jyotish 2 April 2026, आज का अंक राशिफल: अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का अपना महत्व होता है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व, सेहत, रिलेशनशिप, आर्थिक स्थिति, स्वभाव, करियर आदि चीजों का आंकलन किया जा सकता है। आज 2 अप्रैल 2026 है। आज हनुमान जी का जन्मोत्सव भी है। वहीं, आज का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।
मूलांक 1
आज की शुरुआत में कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी बड़े फैसले से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा से बचकर चलें। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हल्का और संतुलित भोजन लें, तनाव से बचें और थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें।
मूलांक 2
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार या काम से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए आराम करें, समय पर खाना खाएं और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
मूलांक 3
आज कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और उन्नति के अवसर सामने आएंगे। खुद को एक्टिव रखें, योग या वॉक करें और खानपान संतुलित रखें।
मूलांक 4
आज आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। हालांकि दोपहर बाद कुछ तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, इसलिए बाहर का खाना अवॉइड करें और आराम पर ध्यान दें।
मूलांक 5
आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और यात्रा के योग भी बन सकते हैं।आज ज्यादा काम के बीच थकान हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लें और हल्की एक्सरसाइज करें।
मूलांक 6
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। विवाद से दूर रहें और अपनी वाणी व गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से बचें, ध्यान या मेडिटेशन करें और हल्का, सात्विक भोजन लें।
मूलांक 7
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ और निवेश के अवसर मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, फिर भी नियमित एक्सरसाइज और संतुलित डाइट बनाए रखें।
मूलांक 8
आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। विवादों से दूर रहें और अहंकार से बचें। परिवार में भी थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है। तनाव बढ़ सकता है, इसलिए योग और ध्यान करें। पर्याप्त नींद लें और खानपान का ध्यान रखें।
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और कामकाज में सफलता मिलेगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होंगे। ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन फिर भी फिटनेस पर ध्यान दें, नियमित वॉक करें और हेल्दी डाइट लें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


