Aaj Ka Ank Jyotish 13 May 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Aaj Ka Ank Jyotish: आज 13 मई 2026, बुधवार है। अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का आज जन्मदिन है, उनका मूलांक 1 माना जाएगा। आज का दिन भी हर मूलांक के लोगों के लिए अलग संकेत और मौके लेकर आया है। अगर आप अपना मूलांक जानते हैं, तो जानिए आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Ank 13 May 2026, आज का अंक राशिफल: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है, जो 1 से 9 तक होता है। हर मूलांक का संबंध अलग ग्रह से माना जाता है और इसी के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, करियर, पैसे, रिश्ते, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में अनुमान लगाया जाता है। आज 13 मई 2026, बुधवार है। अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का आज जन्मदिन है, उनका मूलांक 1 माना जाएगा। आज का दिन भी हर मूलांक के लोगों के लिए अलग संकेत और मौके लेकर आया है। अगर आप अपना मूलांक जानते हैं, तो जानिए आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1
आज आप किसी चीज को कंट्रोल करना चाहेंगे, लेकिन हर जगह जोर लगाने की जरूरत नहीं है। काम में छोटी बातों को दिल पर न लें। घर में अपनी बात कहें, लेकिन दूसरों को भी बोलने दें।
मूलांक 2
आज छोटी-छोटी बातें दिल पर लग सकती हैं। ज्यादा सोचने के बजाय कोई आसान काम करें जैसे सफाई या खाना बनाना। अपने मन की बात खुद बताएं, सामने वाला खुद से नहीं समझेगा।
मूलांक 3
आज आपकी बातों का असर अच्छा रहेगा। काम या पढ़ाई में अपनी बात साफ और सिंपल रखें। हर बात में हां न कहने की जरुरत नहीं है, सोच-समझकर जवाब दें।
मूलांक 4
आज अपनी आदतों और दिनचर्या पर ध्यान दें। एक छोटी गलती को शांत तरीके से सुधारें। काम में पहले जरूरी काम पूरा करें। घर की हर छोटी बात की जिम्मेदारी खुद पर न लें।
मूलांक 5
आज कुछ नया करने का मन होगा। ऐसा काम चुनें जो सच में अच्छा लगे, बेवजह काम न बढ़ाएं। काम में नई चीज शुरू करने से पहले बेसिक बातों को समझ लें।
मूलांक 6
आज रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखें। हर बात को बड़ा मुद्दा न बनाएं। अगर आपकी मेहनत कोई नहीं देख रहा, तो भी परेशान न हों। प्यार में सीधे और साफ तरीके से बात करें।
मूलांक 7
आज मन में ज्यादा सोच चल सकती है। हर विचार को सच न मानें। काम में सिर्फ सही जानकारी पर ध्यान दें। पर्सनल लाइफ में थोड़ा खुलकर रहें, ज्यादा दूरी न बनाएं।
मूलांक 8
आज कोई जरूरी काम समझदारी से करना होगा। जल्दी में जवाब न दें, जरूरत हो तो समय लें। अपनी बात साफ रखें, लेकिन कठोर न बनें।
मूलांक 9
आज किसी छोटी बात को छोड़ने का मन होगा, उसे छोड़ ही दें। बार-बार उसी बारे में न सोचें। काम में एक जरूरी चीज़ अच्छे से पूरी करें। पर्सनल लाइफ में थकान में कुछ न कहें, शांत रहकर बात करें।
डॉ. मधु कोटिया
(स्पिरिचुअल काउंसलर, एनर्जी हीलर, टैरो रीडर, न्यूमरोलॉजिस्ट, टैरो रीडर)
ईमेल: madhukotiya@gmail.com
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


