Aaj Ka Ank Jyotish 13 February: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
aaj ka ank jyotish 13 february:मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 13 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। आज 13 फरवरी 2026 है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।

Aaj Ka Ank Jyotish 12 February: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक के जरिए किसी भी जातक के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 13 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। यह अंक केतु से जुड़ा हुआ है। आज 13 फरवरी 2026 है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।
मूलांक 1
आज आपको सही तरीके से काम करने की सलाह दी जा रही है। किसी भी तरह के बनावटी से दूर रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, वरना गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आज आप जितना खुद से सच्चे रहेंगे, फैसले लेना उतना आसान होगा। बस अपने मन की सच्चाई को पहचानिए और उसे स्वीकार कीजिए। अगर नौकरी बोझ जैसी लग रही है, तो खुद से पूछिए कि क्या आपको करना चाहिए या नहीं। काम में भारी थकान महसूस हो सकता है। जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। जिसकी वजह से तनाव हो सकता है,लेकिन आज आप बेहद धैर्य के साथ काम लेंगे। आर्थिक मामलों में फैसले लेना जरूरी नहीं है। घर-परिवार की बातों को अनसुना न करें। सेहत पर ध्यान देने कि जरुरत है। शाम तक हल्का महसूस करें। पानी का सेवन खूब करें।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 के जातकों के लिए सुकून भरा दिन साबित होगा। रिश्तों में छोटी-छोटी मगर समझदारी की बातें दिल खुश करेंगी। काम में जल्दबाजी न दिखाएं। बल्कि आपका धैर्य आगे चलकर फायदा देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी खूब तारीफ होगी। पैसों को लेकर पुराने पछतावे छोड़कर आज पर ध्यान दें। हालांकि इस मामले में सावधानी जरूरी है।सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। तनाव बढ़ेगा, मगर चिंता की बात नहीं है, शाम तक हल्का महसूस करेंगे। सर्दी-जुकाम से बचें। परिवार में क्वालिटी टाइम व्यतीत होगा। पार्टनर संग कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। हालांकि कोई भी फैसला भावुकता में ना लें।
मूलांक 3
आज आपनी ऊर्जा और खामोशी को बचाकर रखिए। किसी भी कार्य में आज आपको दूसरों को सफाई देने की जरुरत नहीं है। आज आपकी ऊर्जा थोड़ी संवेदनशील रहेगी, इसलिए अगर अकेले रहना अच्छा लगे तो वही कीजिए। जो चीज सही न लगे, उससे दूरी बना लीजिए। काम में उसी चीज को प्राथमिकता दें, जो जरूरी हो। रिश्तों में बहस से बचें, अपने आपको शांत रखें। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें, सिर्फ किसी की सलाह पर तुरंत निवेश न करें। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन या संगीत का सहारा लेना उचित होगा। सेहत का ख्याल रखें। बाहर के खाने को अवॉइड करें।
मूलांक 4
मूलांक 4 के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आज जो चीज आपको थका रही है, उसे छोड़ने में जरा सा भी चिंता ना करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन बिना सोचे समझें ना करें। काम में वही चुनें जो मायने रखता हो। निजी जीवन में अगर भावनात्मक उलझन लगे, तो साफ ‘ना’ कह सकते हैं। पैसों में फालतू खर्च से बचें, जो बस थोड़ी देर की खुशी देता है। खुद को प्राथमिकता देंगे तो हल्कापन महसूस होगा। सेहत सामान्य रहेगी। ऑयली फूड से बचें।
मूलांक 5
आज आपको उस इंसान से नया सीखने को मिल सकता है, जिससे आप अब तक अंजान हैं। खुले मन से रहें। काम पर किसी की छोटी-सी बात भी आपको बड़ा एहसास दिला सकती है। कार्य में आज आपके लिए अनुशासन सही है। रिश्तों में नजरिया बदल सकता है। साथ ही ईमानदार रहें। पैसों के मामले में किसी और का अनुभव आपके काम आ सकता है। छोटे संकेतों को नजरअंदाज मत करें। हल शायद वहीं से आएगा जहा आपने सोचा भी नहीं होगा। सेहत का ख्याल रखें। भरपूर नींद लें।
मूलांक 6
आज आप कोई भी कार्य बड़ा ही संभल करेंगे। किसी को प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा रुकिए। भावनाएं तेज हो सकती हैं, लेकिन तुरंत जवाब देने की जरूरत नहीं। कोई भी काम करने या निर्णय से पहले गहरी सांस लें। अगर कोई बात चुभ जाए तो ठहराव आपको सुकून देगा। दबाव में आकर प्रतिक्रिया न दें। सोच-समझकर जवाब दें। आज लड़ने या भागने की नहीं, शांत रहकर सामने आने की जरूरत है। सेहत का ख्याल रखें। तनाव से बचने के लिए योग से दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों के लिए आत्ममंथन का दिन है। अगर अपने काम को लेकर शक हो, तो अपनी पुरानी उपलब्धियों को याद करें और खुद में विश्वास जताएं। रिश्तों में बहस करने की जरूरत नहीं है। आपने बहुत कुछ सहा है और आज भी आप डटे हुए हैं। अगर आपको लगता है कि निजी जीवन में उथल-पुथल ज्यादा है, तो एकांत रहें। पैसों में स्थिर रहें और लंबी योजना पर भरोसा रखें। आपकी असली ताकत है कि हर हाल में खुद के लिए खड़े रहना। आज अपनी छुपी हुई ताकत को पहचानें। सेहत सामान्य रहेगा। तनाव बढ़ सकता है। खास दोस्तों संग वक्त बिताएं। अपने पार्टनर संग अपनी बातें ईमानदारी से रखें, जिससे रिश्ते मजूबत होंगे।
मूलांक 8
आज कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। लेकिन आपको आज संयम के सख्त आवश्यता है। मन कभी भविष्य की चिंता या अतीत के पछतावे में जा सकता है। आज का दिन जमीन से जुड़े रहने का है। काम वही करें जो सामने है। परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। पैसों में अभी की जरूरतों को प्राथमिकता दें। दिमाग ताकतवर है, पर उसे बार-बार वर्तमान में लाना जरूरी है। जो भी कार्य है उसे ईमानदारी से निभाएंगे, जो भविष्य के लिए जरूरी भी है। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। बाहर का खाने को अवॉइड करें। परिवार को समय दें और उनकी जरूरतों को भी समझें। यह जरूरत भावनात्मक भी हो सकती है।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों के लिए संयम का दिन है। दूसरों की सेवा में मन लगा रहेगा। आपके स्वभाव की खूब तारीफ होगी। काम के बीच-बीच में ब्रेक लेने की जरूरत है। रिश्तों में हर बातचीत का तुरंत हल निकलना जरूरी नहीं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। रिश्तों में सरलता रहें, इससे चीजें और भी आसान हो जाती है। सेहत का ध्यान रखें। कोई बात आज आपको तनाव दे सकती है। ऐसे में भरपूर आराम लें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान




