आज शाम बुध बदलेंगे नक्षत्र, अगले 9 दिन तक इन 5 राशियों को होगा खूब फायदा
बुध आज अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का लाभ कुल 5 राशियों को मिलने वाला है। जानें आखिर ये राशियां कौन सी हैं?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजा माना जाता है। बुध को हमेशा बुद्धि, कम्युनिकेशन स्किल्स, बिजनेस और पैसों से जोड़कर देखा जाता है। इस वक्त बुध पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में है। आज शाम 4 बजकर 31 मिनट पर बुध नक्षत्र बदलने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस नक्षत्र का संबंध सूर्य से और यहां पर बुध 13 दिन यानी अगले 9 दिन तक रहने वाले हैं। पंडित के अनुसार इस बदलाव का पॉजिटिव असर वृषभ और मिथुन समेत कुल 5 राशियों पर होने वाला है। जानें आखिर ये सारी राशियां कौन सी हैं?
बुध नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों को आज से मिलेगा लाभ-
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का ये बदलाव करियर में अच्छे मौके लेकर आ सकता है। ऑफिस में सीनियर्स का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। इससे काम को आगे बढ़ाने में खूब मदद मिल जाएगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। बच्चों के साथ समय बिताने या कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है जिससे ये पूरा हफ्ता अच्छा जाएगा और चीजें ट्रैक पर आती दिखेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कई ऐसी प्लानिंग और डील फाइनल हो सकती हैं जो आगे चलकर बहुत फायदा दे सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी और कमाई के कई नए रास्ते बनते दिखेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर ही होगी।
सिंह राशि
सूर्य की राशि सिंह के जातकों को आज शाम के बाद से गुड न्यूज मिल सकती है। 13 सितंबर तक का समय बहुत ही खास रहने वाला है। घर-परिवार में इस बीच माहौल बहुत ही अच्छा होगा। मन खुश रहने वाला है। सब कुछ जैसा सोचा है ठीक वैसा ही होता जाएगा। पैसों से जुड़े मामलों में मजबूती मिल सकती है। जिससे मन खुश रहेगा और कोई उलझन नहीं होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के बाद से 13 सितंबर का समय खास रहने वाला है। कई नई चीजें सीखने को मिल सकती हैं। घरवालों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। इस दौरान सबके साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा जिसका इंतजार शायद लंबे समय से था। हो सकता है कि इस बीच धार्मिक काम में भी मन लगने लगे। मन को शांति देने कई ऐसे एक्टिविटी इस बीच हो सकते हैं जिससे सुकून ही मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का ये परिवर्तन तरक्की के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी फील्ड में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। काम में बड़ी अचीवमेंट मिलने के योग हैं। धन लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत रंग ला सकती है और इस बीच कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

