नौकरी मिलने या बदलने में आ रही है परेशानी, ग्रह दोष हो सकते हैं बाधा, इन उपायों से पाएं छुटकारा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में कुछ ग्रह दोष होने के कारण नई नौकरी मिलने या प्रमोशन में समस्याएं आती हैं। काफी ज्यादा मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इस लेख में धर्म शास्त्रों के अनुसार कुछ प्रभावी उपाय बता रहे हैं।

नौकरी पाने या नौकरी बदलने की कोशिश में बार-बार बाधाएं आना, मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना, इंटरव्यू में बार-बार असफलता, ये सभी समस्याएं अक्सर कुंडली में ग्रह दोषों के कारण होती हैं। खासकर सूर्य, शनि और गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति नौकरी और करियर में रुकावट डाल सकती है। ज्योतिष शास्त्र में इन ग्रह दोषों को दूर करने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें नियमित करने से सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं।
सूर्य को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जप करें
नौकरी संबंधी बाधाओं का सबसे बड़ा कारण कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति होती है। सूर्य आत्मा और सरकारी नौकरी का कारक है। अगर सूर्य पीड़ित हो, तो व्यक्ति को बार-बार नौकरी में अड़चन का सामना करना पड़ता है। इसके लिए रोज सुबह उगते सूर्य को तांबे के लोटे में जल और कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य गायत्री मंत्र 'ॐ भास्कराय विद्महे महाद्युतिकराय धीमहि तन्नो आदित्यः प्रचोदयात्' का रोज 11 या 21 बार जाप करें। इस उपाय से सूर्य बलवान होता है और नौकरी के योग मजबूत होते हैं।
भगवान शिव का अभिषेक करें
शनि और राहु-केतु के दोष से भी नौकरी में रुकावट आती है। ऐसे में भगवान शिव का अभिषेक बहुत प्रभावी उपाय है। रोजाना या कम से कम 40 दिनों तक शिवलिंग पर दूध, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से अभिषेक करें। साथ में महामृत्युंजय मंत्र 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्' का जाप करें। इससे ग्रह बाधाएं कम होती हैं और रुके काम बनने लगते हैं।
गुरुवार को करें ये सरल उपाय
गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति से भी नौकरी और तरक्की में बाधा आती है। गुरुवार के दिन गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाएं। साथ ही पीले वस्त्र पहनकर 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है और भाग्य में वृद्धि करता है।
मां दुर्गा को गुड़हल के फूल चढ़ाएं
नौकरी पाने में लगातार असफलता हो रही हो, तो मां दुर्गा की पूजा करें। रोजाना ताजे गुड़हल के फूल मां दुर्गा को अर्पित करें और दुर्गा 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से ग्रह बाधाएं दूर होती हैं और करियर में सकारात्मक बदलाव आता है।
शनिवार को करें ये उपाय
शनि दोष से नौकरी में सबसे ज्यादा रुकावट आती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष को दूध मिले जल से अर्घ्य दें और 7 परिक्रमा लगाएं। यह उपाय शनि दोष को शांत करता है। शनि देव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ऐसे में अपने काम को ईमानदारी से करें, सफलता जरूर मिलेगी।
इंटरव्यू से पहले ये जरूर करें
इंटरव्यू देने जाते समय घर के बड़े-बुजुर्गों और पिता का आशीर्वाद लें। दही-शक्कर के साथ इलायची और सौंफ खाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। याद रखें, उपाय के साथ-साथ मेहनत और तैयारी भी जरूरी है।
नौकरी में बाधा आने पर इन उपायों को श्रद्धा के साथ करें। साथ ही किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखाकर ग्रहों की स्थिति जान लें। सही समय पर किए गए उपाय और निरंतर प्रयास से नौकरी जरूर मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


