57 दिन तक शुक्र गोचर तुला राशि में, इन 7 राशियों के लिए लगेगी खुशियों की झड़ी
अगले 57 दिन कुल 7 राशियों के लिए बहुत ही लकी साबित होने वाले हैं। तुला राशि में विराजमान शुक्र ग्रह इन राशियों को चौतरफा लाभ देंगे। जानिए ये 7 लकी राशियां कौन सी हैं?

बीते 2 सितंबर को ही शुक्र ने तुला राशि में गोचर किया है। इससे पहले शुक्र कन्या राशि में थे। इस गोचर का लाभ कुल 7 राशियों को मिलने वाला है। आज से लगभग 57 दिन तक ये बदलाव का लाभ इन राशियों को मिलेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर के जरिए 6 नवंबर तक इन राशियों को अपनी लव लाइफ, पैसों की स्थिति, नौकरी और बिजनेस में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को लग्जरी, प्रेम, रिश्ते और पैसों का कारक माना जाता है। ऐसे में जब शुक्र तुला राशि में आए हैं तो ये कुछ राशियों के लिए फायदे का सौदा ही साबित होगा। जानिए आखिर ये 7 राशियां कौन सी हैं?
शुक्र गोचर से 7 राशियों को लाभ-
मेष राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
मेष राशि वालों को अगले 57 दिन तक शुक्र गोचर से खूब लाभ मिलेगा। नौकरी में कोई नया मौका मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होगा। इसी बीच वो सब होगा जिसके बारे में कभी सपने देखे थे। रिश्ते में पहले से भी ज्यादा अंडरस्टैंडिंग बनेगी। पैसों से जुड़ी दिक्कत खत्म होगी।
कर्क राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
चंद्रमा की राशि कर्क वालों को इस गोचर से कॉन्फिडेंस बढ़ता दिखेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा। ऑफिस में काम की तारीफ मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोग अच्छी डील पूरी कर सकते है। इसी के साथ घर-परिवार में माहौल अच्छा होगा। पैसों की स्थिति भी सुधरती हुई नजर आएगी।
कन्या राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
इस राशि के जातकों को भी शुक्र गोचर का खूब लाभ मिल रहा है और आगे भी मिलेगा। पैसों की स्थिति इस बीच सुधरेगी। बचत सही तरीके से हो पाएगी। अटके काम पूरे होंगे। कमाई के नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें भी कोई अच्छा मौका मिलेगा। लव लाइफ सुधरती नजर आएगी।
तुला राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
तुला राशि में ही शुक्र का गोचर हुआ है तो लाजमी है कि इस राशि के जातकों को ज्यादा फायदा होगा। अगले 57 दिन इस राशि के लिए बेहद ही खास हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और इसी के साथ पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। रिश्ते भी इसी बीच मजबूत होंगे। वहीं पैसों से जुड़े जो अटके काम थे वो पूरे होंगे।
कुंभ राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
कुंभ राशि वालों को इस गोचर से लाभ मिल सकता है। नौकरी से जुड़ी दिक्कत खत्म होगी। काम में स्टेबिलिटी आएगी। बिजनेस वालों की कोई डील क्रैक हो सकती है। इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचा जा सकता है लाभ मिलेगा। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लग्जरी की चीजों पर खर्चा होगा।
मकर राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
शुक्र का ये गोचर मकर राशि वालों की जिंदगी में अच्छे मौके लेकर आएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट का फायदा मिल सकता है। इसी बीच धीरे-धीरे अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। खर्चा होगा लेकिन बचत के साथ सही बैलेंस बना रहेगा।
धनु राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का ये बदलाव कमाई और रिश्ते के लिहाज से बहुत ही कमाल का होगा। इनकम बढ़ाने के नए-नए सोर्स मिल सकते हैं। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा मिलने के योग बनेंगे। पैसों की वजह से जो टेंशन रही है वो कम होगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार आएगा।


