56 दिन तक खुशियों से भरेगी 6 राशियों की झोली, गुरु और मंगल देंगे लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर को मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव का लाभ 12 नवंबर तक कुल 6 राशियों को मिलने वाला है। जानिए ये 6 लकी राशियां कौन सी हैं?

kark rashi me mangal gochar se 56 din tak 6 rashio ko laabh milega
कर्क राशि में मंगल गोचर से 6 राशिओं को 56 दिन तक लाभ मिलेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह की चाल में होने वाले बदलाव का असर हर किसी पर पड़ता है। आज से 7 दिन बाद यानी 18 सितंबर को मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में जाएंगे। इस समय मंगल मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि में मंगल 12 नवंबर यानी 56 दिन तक रहने वाले हैं। ठीक इसी समय कर्क राशि में ही मंगल की गुरु ग्रह के साथ युति बनेगी। कर्क राशि में जब गुरु आते हैं तो वो उच्च स्थिति में होते हैं वहीं मंगल यहां पर एकदम विपरीत स्थिति में रहते हैं। ऐसे में गुरु और मंगल का ये संयोग एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 6 राशियों को लाभ देगा।

11 सितंबर से इन 6 राशियों को मिलेगा खूब लाभ-

मेष राशि को गुरु-मंगल कैसे देंगे लाभ?

मेष राशि वालों के लिए ये समय करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम की तारीफ हो सकती है और सीनियर्स का सपोर्ट पूरा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या फिर सैलरी बढ़ने के चांस बनेंगे। हालांकि सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। इसी बीच रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि को गुरु-मंगल कैसे देंगे लाभ?

वृषभ राशि को भी 11 सितंबर से अच्छा बदलाव दिखेगा। नए मौके मिलेंगे। वहीं लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई ऐसा सपना पूरा होगा जो लंबे समय से देखा गया था। नौकरी हो या फिर बिजनेस हर चीज में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने का मौका भी मिल सकता है। वहीं अभी तक जो मेहनत की है उसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि को गुरु-मंगल कैसे देंगे लाभ?

गुरु और मंगल सिंह राशि वालों को भी इस बदलाव का अच्छा असर देखने को मिलेगा। पैसों से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। विदेश से जुड़ा कोई खास फायदा हो सकता है। पढ़ाई लिखाई के मामले में अच्छे मौके मिलेंगे। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा जिससे हर काम अच्छे से होता चला जाएगा। इस बीच कुछ अहम फैसले होंगे जो आगे चलकर फायदेमंद भी साबित होंगे।

कन्या राशि को गुरु-मंगल कैसे देंगे लाभ?

कन्या राशि वालों के लिए ये बदलाव पॉजिटिव होने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। हो सकता है कि कमाई के नए सोर्स मिल जाए। प्रमोशन के संकेत हैं। हो सकता है कि कई लोगों की सैलरी भी बढ़ें। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी डील या फिर नए प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। मन खुश रहेगा और इसका असर काम पर भी दिखेगा।

तुला राशि को गुरु-मंगल कैसे देंगे लाभ?

तुला राशि वालों के लिए कल से चीजें पॉजिटिव हो सकती हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में काम से पहचान और भी मजबूत होगी। वहीं अटका हुआ पैसा मिलने के भी चांस बनेंगे। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होती जाएगी। ऑफिस में बॉस फुल सपोर्ट दे सकते हैं। काम की सराहना होगी तो मन खुश रहेगा। साथ ही लीडरशिप क्वालिटी में और भी निखार आएगा। इसके अलावा सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा।

वृश्चिक राशि को गुरु-मंगल कैसे देंगे लाभ?

वृश्चिक राशि वालों को कल से राहत महसूस हो सकती है। जो भी मेहनत अब तक की गई है उसका रिजल्ट अब मिलना शुरू होगा। वहीं पैसों की स्थिति भी अबसे मजबूत होती नजर आएगी। इसी बीच विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है या फिर ऐसा हो सकता है कि विदेशी कंपनियों से कोई फायदा मिले। नौकरी कर रहे लोगों को नए मौके या फिर कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका इंतजार लंबे समय से रहा है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़56 दिन तक खुशियों से भरेगी 6 राशियों की झोली, गुरु और मंगल देंगे लाभ