कहीं आप भी तो शनिवार के दिन नहीं कर रहे हैं ये 5 गलतियां? जानें खरीदारी से लेकर दिनचर्या के नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शनिवार के दिन अनजाने में की गई ये 5 गलतियां कर सकती हैं शनि देव को नाराज। जानें शनिवार को क्या खरीदना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

Shanivar ke Niyam
शनि देव के उपाय और नियम

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही वजह है कि शनिवार को लेकर कई तरह के नियम हैं, जिनका पालन करना चाहिए। इस दिन कुछ विशेष काम करने से बचने की सलाह दी जाती है, जबकि दान और सेवा को विशेष महत्व दिया जाता है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

शनिवार को बाल और दाढ़ी कटवाने से बचें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन बाल या दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव अप्रसन्न हो सकते हैं और व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसी वजह से शनिवार को बाल कटवाने की मनाही है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोग अपनी परंपरा के अनुसार इसका पालन करते हैं।

शनिवार को तामसिक भोजन से दूरी

शनिवार के दिन मांस, मदिरा और अन्य तामसिक भोजन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस दिन सात्विक भोजन और संयमित दिनचर्या अपनाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और शनिदेव की कृपा बनी रहती है। धार्मिक दृष्टि से शनिवार का दिन शनि देव और बजरंगबली की पूजा, ध्यान और सेवा के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।

खुद से पहले दूसरों की सोचते हैं इस मूलांक वाले लोग, जरूरतमंदों के लिए बनते हैं सहारा

शनिवार को सरसों का तेल ना खरीदें

शनिवार को सरसों का तेल खरीदने के बजाय उसका दान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना और जरूरतमंद व्यक्ति को इसका दान करना शुभ माना जाता है। इसी वजह से इस दिन तेल की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। शनिवार के दिन आप तेल दान कर सकते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार शनिदेव की पूजा कर सकते हैं।

पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, गलत समय पर कटाई पड़ सकती है भारी

शनिवार को झाड़ू खरीदने से बचें

घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू भी शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे शनि देव के साथ ही मां लक्ष्मी भी रूठ सकती हैं। शनि को सफाई और श्रम से भी जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिन झाड़ू का दान तो किया जा सकता है, लेकिन इसकी खरीदारी नहीं कर सकते हैं। अगर घर में टूटा झाड़ू पड़ा है, तो उसे हटा दें और नया झाड़ू किसी शुभ दिन खरीदें।

कहीं घर में रखा कांच का सामान तो नहीं रोक रहा खुशहाली? जानें वास्तु का ये जरूरी नियम

लोहे की चीजें खरीदने से बचें

शनिवार को लोहे का सामान खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष में लोहे को शनिदेव से संबंधित माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से व्यक्ति को शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इस दिन लोहे का सामान खरीदने के बजाय उसका दान करने की सलाह दी जाती है।

शनि देव की कृपा पाने के लिए केवल शनिवार के दिन ही नहीं, बल्कि रोजाना अपनी दिनचर्या में थोड़ा अनुशासन रखना चाहिए। मान्यता है कि धार्मिक नियमों का सही से पालन करने से जीवन में आने वाली हर बाधाएं दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कहीं आप भी तो शनिवार के दिन नहीं कर रहे हैं ये 5 गलतियां? जानें नियम