4वां सावन का सोमवार 2 शुभ योग में, 7:25 से पहले कर लें शिव की पूजा

Aug 12, 2024 12:32 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • 4th Monday of Sawan ka somwar 2024: 12 अगस्त के दिन सावन के चौथे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है सावन सोमवार का व्रत रखने और शिव-पार्वती की पूजा करने से मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है।

4वां सावन का सोमवार 2 शुभ योग में, 7:25 से पहले कर लें शिव की पूजा

4th Monday of Sawan ka somwar 2024 : इस साल कुल 5 सावन सोमवार का योग बन रहा है। 12 तारीख को सावन के 4थे सोमवार का व्रत रख भगवान शिव की आराधना की जाएगी। मान्यता है सावन सोमवार का व्रत रखने से भक्त के दुख-कष्ट दूर हो सकते हैं। इस साल सावन का महीना 19 अगस्त तक चलने वाला है। सावन का चौथा सोमवार व्रत श्रावण महीने में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाएगा। सावन का ये चौथा सोमवार अद्भुत और शुभ माना जा रहा है। इस दिन 2 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से ही शुक्ल योग रहेगा, जो शाम 04:26 बजे तक रहने वाला है। इसके बाद ब्रह्म योग की शुरुआत होगी, जो अगले दिन शाम तक रहेगा। यह दोनों ही योग किसी भी काम के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। इसके साथ ही चित्रा और स्वाती नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है। आइए जानते हैं सावन चौथे सोमवार के दिन पूजा का मुहूर्त, विधि और उपाय-

सावन सोमवार पूजा-विधि

स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। घर के मंदिर में में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। भोग लगाएं। शिव चालीसा पढ़ें। ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

मंत्र- ॐ नमः शिवाय, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

भोग- मखाना, दूध की बर्फी, बेर का फल, मिश्री, सफेद मिठाई, बादाम/मखाने की खीर, पंचामृत

सावन सोमवार पूजा सामग्री-लिस्ट

1. घी

2. दही

3. सफेद या पीले फूल

4. फल

5. अक्षत

6. बेलपत्र

7. धतूरा

8. भांग

9. शहद

10. गंगाजल

11. सफेद चंदन

12. काला तिल

13. कच्चा दूध

14. हरी मूंग दाल

15. शमी का पत्ता

16. मिट्टी के शिवलिंग या शिव प्रतिमा

17. गन्ने का रस

18. शिव कथा की किताब

सावन सोमवार उपाय

सावन के चौथे सोमवार के दिन किसी गरीब को दूध, दही, चावल, चीनी व दक्षिणा दान करने से धन की प्राप्ति, सुख-शांति के साथ भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चाहे तो ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन भी कराएं। अखंड सौभाग्य का वरदान पाने के लिए माता पार्वती को 16 शृंगार का समान भी चढ़ाएं।

सोमवार के चौथे सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त

पहला मुहूर्त- 04:23 ए एम से 05:30 ए एम

दूसरा मुहूर्त- 6:00 ए एम से 07:25 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:52 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:25 पी एम

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- 07:28 ए एम से 09:07 ए एम

भद्रा- 07:55 ए एम से 08:48 पी एम

यमगण्ड- 10:47 ए एम से 12:26 पी एम

दुर्मुहूर्त- 12:52 पी एम से 01:45 पी एम, 03:31 पी एम से 04:24 पी एम

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!