अगले 49 दिन तक इन 4 राशियों पर जूपिटर की कृपा, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
आज से अगले 49 दिन कुछ राशियों के लिए काफी विशेष हैं। जानें आखिर वो कौन सी चार राशियां हैं जिस पर गुरु यानी जूपिटर की कृपा बरसने वाली है। यहां देखें लिस्ट।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सबसे शुभ माना जाता है। जब भी गुरु यानी जूपिटर अपना स्थान बदलते हैं तो इसका असर मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है। किसी को इस बदलाव का लाभ मिलता है तो वहीं कुछ के लिए थोड़े मुश्किल भरे दिन शुरू हो जाते हैं। बीते 19 अगस्त को ही गुरु शनि के पुष्य नक्षत्र से निकले हैं। इस वक्त गुरु अश्लेषा नक्षत्र में हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का असर कुल 4 राशियां अभी भी 49 दिन तक देखने वाली हैं। दरअसल इस नक्षत्र में शनि 31 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। जानें आखिर ये राशियां कौन-कौन सी हैं?
गुरु 31 अक्टूबर तक देंगे इन 4 राशियों को फायदा-
मेष राशि पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन का क्या असर होगा?
गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर मेष राशि वालों को पॉजिटिव तौर पर देखने को मिलेगा। किसी पुराने प्लान पर दोबारा काम शुरू होने के चांस हैं। ऑफिस में बात को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। जैसे मीटिंग्स वगैरह में बात सुनी जाएगी और लोग उस पर अमल भी करेंगे। खर्चे और बचत के बीच बस थोड़ा बैलेंस बनाकर चलें।
मिथुन राशि पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन का क्या असर होगा?
मिथुन राशि वालों को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से खूब लाभ होगा। सब कुछ उम्मीद के हिसाब से होता नजर आएगा। टैलेंट उभरकर सामने आएगा। नई जिम्मेदारी मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और काम में भी खूब मन लगने वाला हैय़ किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जिससे कोई काम की जानकारी हाथ लगेगी। पैसों को लेकर कोई स्थिति आगे बढ़ेगी। परिवार में बात का मान रखा जाएगा।
तुला राशि पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन कैसे प्रभाव डालेगा?
तुला राशि वालों के लिए ये परिवर्तन लाभ देने वाला है। इसी बीच अचानक ही कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। नौकरी में कोई नया रोल मिल सकता है या फिर कोई ऐसा काम मिल सकता है जिससे टैलेंट और भी उभरकर सामने आए। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है। खर्चे और कमाई के बीच सही तरीके से बैलेंस बन जाएगा।
मकर राशि को गुरु नक्षत्र परिवर्तन किस तरह से लाभ देगा?
शनि की राशि मकर वालों को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अच्छा मौका मिलेगा। इनकम से जुड़े कई और नए मौके मिल सकते हैं। काम में कुछ जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सीनियर्स भरोसा दिखाएंगे जिससे कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को अब नए और सही लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी जरूरी फैसले के लिए घरवालों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। बस किसी भी तरह का रिस्क लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।


