4 दिन बाद 5 राशियों को मिलेगा उम्मीद से ज्यादा, मंगल की राशि में आ रहे चंद्रमा
Mesh Rashi Mein Chandra Gochar: चंद्रमा करीब दो दिन में अपने राशि में परिवर्तन करते हैं। 4 दिन बाद चंद्रमा मंगल की मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। जानें मेष राशि के चंद्रमा किन राशियों को देंगे शुभ फल।

Moon Transit in Aries 2026, chandrama gochar: मेष राशि में चंद्रमा का गोचर ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली घटना मानी जाती है। 28 सितंबर 2026 को चंद्रमा मेष राशि में गोचर करने वाले हैं और करीब दो दिन इसी राशि में रहेंगे। 30 सितंबर को चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर होगा। चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक है। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है, जिसका स्वामी मंगल है। जब मन का कारक चंद्रमा उत्साह और अग्नि से भरी मेष राशि में गोचर करता है तो जातक के भीतर अचानक ऊर्जा बढ़ती है। कार्यों को करने में तेजी आती है और निर्णय जल्दी लिए जाते हैं। हालांकि मंगल के प्रभाव के कारण मन थोड़ा अशांत या जल्दबाजी वाला हो जाता है। यह समय लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सही माना जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चंद्रमा के मेष गोचर से मेष से लेकर मीन राशि तक के लोग प्रभावित होंगे। लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिन्हें अत्यंत शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जानें मेष राशि के चंद्रमा किन राशियों का करेंगे कल्याण।
मेष राशि:
मेष राशि वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अटके हुए कार्य तेजी से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी नेतृत्व और कार्यक्षमता दिखाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी सकारात्मक समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और मन शांत रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आते रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। बड़े भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। इस समय आपका कोई अधूरा सपना या इच्छा सच साबित हो सकती है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विस्तार के अवसर मिलेंगे। परिवार में शांति और खुशियों का आगमन होगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। लंबी दूरी की यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं, जिसका लाभ आपको अप्रेजल में मिल सकता है। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश से फायदा हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
तुला राशि:
मेष राशि के चंद्रमा तुला राशि वालों के जीवन में खुशियां ला सकते हैं। इस समय आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लव लाइफ में सुधार के संकेत हैं। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। व्यापार करने वाले किसी नई डील या सौदे पर साइन कर सकते हैं। किसी खास शख्स की लाइफ में एंट्री हो सकती है।
मकर राशि:
मेष राशि में चंद्र गोचर मकर राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। मानसिक स्थिति में सुधार होगा।


