25 जून से इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश, बुध, शुक्र निर्जला एकादशी पर बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Budh shukra Gochar Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण राजयोग बना रही है। लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण बेहद लाभकारी माना जाता है। निर्जला एकादशी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए शानदार दिन ला सकता है।

25 June se Tula Kark Vrishabh Rashi ko labh Mercury Transit Venus Rashifal Budh shukra Gochar Nirjala Ekadashi 2026

Budh shukra Gochar Nirjala Ekadashi 2026, निर्जला एकादशी राशिफल : साल में एक बार निर्जला एकदशी का व्रत रखा जाता है, जिसमें जल का सेवन भी निषेध माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, निर्जला एकादशी बेहद महत्वपूर्ण एकादशी है, जिसे साल की सबसे बड़ी एकादशी के रूप में जाना जाता है। इस साल पंचांग के अनुसार, निर्जला एकदशी का व्रत 25 जून 2026 के दिन रखा जाएगा। निर्जला एकदशी के दिन दो ग्रह मिलकर राजयोग बना रहे हैं। निर्जला एकादशी पर बुध और शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण राजयोग बना रही है। यह राजयोग चंद्र की कर्क राशि में बन रहा है। लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण बेहद लाभकारी माना जाता है, जिससे धन, सम्मान और बुद्धि में वृद्धि होती है। निर्जला एकादशी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए शानदार दिन ला सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं निर्जला एकादशी पर शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों को मालामाल कर सकता है-

25 जून से इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश, बुध और शुक्र निर्जला एकादशी पर बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग

तुला राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी पर शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग कैसा रहेगा?

बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। करियर में आपके काम की तारीफ होगी। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लाभ में रहेंगे। दिन शानदार बीतेंगे।

कर्क राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी पर शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों को बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से फायदा हो सकता है। घर-परिवार की सुख शांति बनी रहेगी। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट देखने को मिलेगा। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी पर शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग कैसा रहेगा?

बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आपकी धन की कंडीशन पहले से बेहतर होगी। लाइफ पार्टनर का फुल ऑन सपोर्ट मिलेगा। संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan