23 दिन तक इन 4 राशियों को मिलेंगी खुशियां, शनि और मंगल देंगे लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

24 सितंबर से मंगल अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। शनि के नक्षत्र में मंगल लगभग 23 दिन तक रहेंगे और इसका लाभ कुल 4 राशियों को मिलने वाला है। जानें ये 4 राशियां कौन सी हैं? 

mangal nakshatra parivartan in shani nakshatra 2026
मंगल शनि के नक्षत्र में जाते ही 4 राशियों को लाभ देंगे।

ज्योतिषीय दृष्टि से 11 दिन बाद का समय बहुत ही खास रहने वाला है। दरअसल 24 सितंबर के दिन मंगल अपनी जगह बदलने वाले हैं। वैदिक शास्त्र में मंगल की गिनती सबसे ज्यादा एनर्जी वाले ग्रहों में होती हैं। ऐसे में जब भी मंगल की स्थिति इधर से उधर होती है तो बदलाव साफ तौर पर नजर आते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के हिसाब के मंगल 24 सितंबर के दिन पुष्य नक्षत्र में जाएंगे। इस नक्षत्र के ग्रह स्वामी स्वंय शनिदेव हैं।

शनि और मंगल जब इस तरह से मिलते हैं तो जिन राशियों को इसका लाभ मिलता है वो सही प्लानिंग के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने लगते हैं। इस नक्षत्र में मंगल 17 अक्टूबर तक रहेंगे यानी कुल 23 दिन मंगल-शनि मिलकर लाभ देंगे। जानें आखिर इस बदलाव का असर किन राशियों को पॉजिटिव बदलाव देने वाला है?

इन 4 राशियों को मंगल नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगा लाभ-

मेष राशि वालों को मंगल-शनि ऐसे देंगे लाभ

24 सितंबर के बाद मेष राशि वालों को काम के मामले में तेजी दिखेगी। किसी पुरानी प्लानिंग पर फिर से स्पीड के साथ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में सब फेवर में होगा। बिजनेस के मामले में सही फैसले लिए जाएं तो आगे चलकर लाभ मिलने के पूरे योग बनेंगे। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी और अपनों के साथ अच्छे से समय गुजारने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि वालों पर मेहरबान होंगे शनि और मंगल

सिंह राशि वालों पर इस बदलाव का असर पॉजिटिव ही रहने वाला है। इस दौरान अपना टैलेंट खुलकर दिखाएं। जिस चीजों में अब तक बाधा आती रही है वो सब सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। लीडरशिप क्वालिटी में निखार आएगा। इस दौरान सही तरीके से फैसला भी लेंगे जो फायदेमंद साबित होंगे। बिजनेस से जुड़े लोग नए लोगों से मिल सकते हैं जिनसे काम आगे बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के मामले में भी चीजें फेवर में होंगी।

शनि-मंगल धनु राशि वालों को देंगे लाभ

धनु राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन कई मायने में खास रहने वाला है। इस बदलाव से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सही समय पर लिया गया फैसला आगे चलकर बहुत काम आएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भी फायदा मिलने के पूरे चांस हैं। इसके अलावा परिवार में सब कुछ मन मुताबिक होता जाएगा जिससे मन खुश रहेगा।

मकर राशि वालों को 24 सितंबर से मिलेगा लाभ

मकर राशि वालों को आने वाले समय में थोड़ा कम प्रेशर महसूस होगा। करियर में अब तक जो भी दिक्कत चलती आई है उस स्थिति में अब सुधार आएगा। कोई नया मौका मिलेगा जिससे चीजें आसान होती जाएंगी। अगर बिजनेस में नुकसान हुआ है तो अब उससे राहत मिलेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए ये समय सही है। कुल मिलाकर मंगल और शनि कई चीजों को सही दिशा में आगे लेकर जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़23 दिन तक इन 4 राशियों को मिलेंगी खुशियां, शनि और मंगल देंगे लाभ