Hindi Newsधर्म न्यूज़2025 numerology predictions for number 7 mulank 7 ank rashifal new year
2025 Numerology : मूलांक 7 वालों का जीवन रहेगा परिवर्तनों से भरा, भाग्य का मिलेगा साथ

2025 Numerology : मूलांक 7 वालों का जीवन रहेगा परिवर्तनों से भरा, भाग्य का मिलेगा साथ

संक्षेप:
  • वर्ष 2025 में 7 मूलांक वाले लोगों के क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। 7 मूलांक वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2025 कुछ नए परिवर्तनों के साथ-साथ नकारात्मक प्रभाव भी स्थापित करने वाला है।

Sun, 15 Dec 2024 06:34 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी
share Share
Follow Us on

2025 numerology predictions for number 7 : वर्ष 2025 में 7 मूलांक वाले लोगों के क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। 7 मूलांक वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2025 सामाजिक अचानक परिवर्तन, नया कार्य , पद-प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन के साथ-साथ नकारात्मक प्रभाव भी स्थापित करने वाला है। 7 मूलांक का संबंध केतु ग्रह से होता है। सात अंक से प्रभावित लोग धर्म में रुचि रखने वाले तार्किकता, परोपकार, सौम्यता, प्रकृति प्रेम,, कूटनीति, साहस, कल्पना शक्ति , दार्शनिक विचार, भौतिकता तथा विज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। वर्ष 2025 का मूलांक 9 होता है। 9 अंक का स्वामी मंगल को माना जाता है। मंगल को प्रभुत्व एवं वर्चस्व स्थापित करने वाला ग्रह माना गया है। साहस, संपन्नता, सैन्य तंत्र, पुलिस, आग, ऊर्जा, क्रोध, आक्रामकता तथा जिद्द का कारक ग्रह भी मंगल को माना जाता है। मंगल को लगभग समान प्रभाव उत्पन्न करने वाला सम ग्रह माना जाता है। ऐसे में वर्ष 2025 में 7 मूलांक वाले लोगों के लिए अचानक अच्छी सफलता प्रदान करने वाला होगा। ऐसे में 7 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 7, 16, 25 दिनांक को हुआ है। उन लोगो को वर्ष 2025 में निश्चित तौर पर सफलता एवं विफलता में तीव्रता के साथ उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वास्थ्य एवं मनोबल के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो 7 मूलांक वाले लोग स्वाभिमानी, तीव्र गामी परंतु धैर्यवान, शांत, अच्छे विचारक, तार्किक, निर्भीक, उच्चाभिलाषी, तथा आस्थावान होते है। वर्ष 2025 में मंगल के प्रभाव से उनके मूल प्रकृति में काफी कुछ समानता देखने को मिलेगा तथा मानसिक रूप से आत्मविश्वास में स्थिरता, उलझन में वृद्धि निर्णय क्षमता में विचलन उत्पन्न हो सकती है। तौर पर देखा जाए तो स्वास्थ्य ठीक रहता है परंतु अचानक में पेट की समस्या, नींद की कमी, कब्ज की शिकायत, भूख न लगना, नींद कम आना, गुप्तांग संबंधित रोग में वृद्धि होना, वात एवं गठिया रोग में वृद्धि होना, सर्दी, खांसी, एलर्जी में वृद्धि हो जाना, रक्त संचार में विकृति आना, घबराहट, संक्रामक रोग पसीने की दुर्गंध में वृद्धि ज्यादा पसीना आना तथा रक्तचाप की समस्या से परेशानी आ सकती है। काम उत्तेजना में वृद्धि एवं प्रेत बाधा की भी समस्या इस वर्ष परेशान कर सकती है।

करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2025 में मूलांक 7 के लोगों के लिए नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति की स्थिति बन सकती हैं। मूलांक 7 के लोगों के लिए विशेष रूप से तैराकी, फिल्म व्यवसाय, राजनीति, वायुयान क्षेत्र में कार्य, पर्यटन, ड्राइवरी, जलयान का कार्य, मेडिसिन, कृषि, सर्जरी, गुप्तचर के रूप में कार्य, रबर ट्यूब, संपादन का कार्य, प्लास्टिक का कार्य, जादू-टोना, टोना टोटका से संबंधित कार्य, राज्य अधिकारी, तरल पदार्थ का कार्यक्रम, खनिज रेडियो, ट्रांसमीटर, मोबाइल फोन, कंप्यूटर से संबंधित व्यवसाय, विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है।

गृह एवं वाहन सुख के दृष्टिकोण से यह वर्ष 2025 मूलांक 7 के लोगो के लिए सफलता प्रदायक साबित हो सकता है। इस वर्ष वहां आदि के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। वाहन क्रय एवं वाहन पर खर्च वृद्धि की स्थिति बन सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि के क्षेत्र में भी सुख की प्राप्ति में वृद्धि हो सकती है। लग्जरी लाइफ मैं वृद्धि होगी। भोग विलासिता, रहन-सहन, खान-पान पर भी थोड़ा खर्च ज्यादा हो जाएगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर के सामान्य तकलीफ, तनाव बढ़ सकता है। चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फिर भी माता के स्वास्थ्य एवं आशीर्वाद में वृद्धि होगी।

अध्ययन डिग्री एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष 7 मूलांक के लोगों के लिए सफलता प्रदायक होगा। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि डिग्री लेने एवं नए विषयों के चयन में सकारात्मक दिखेगी कंप्यूटर शिक्षा संचार शिक्षा एमसीए बीसीए इंजीनियरिंग क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है संतान पक्ष से भी शुभ परिणाम प्राप्त होता दिखाई देगा अचानक पितरों के आशीर्वाद से संतान के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता दिखाई देगा।

दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2025 मूलांक 7 के लोगों के लिए उत्तम परिणाम प्रदान करने वाला है। प्रेम संबंधों में वृद्धि। प्रेम संबंधों में मधुरता। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के प्रेम एवं सहयोग में वृद्धि होगी। वैवाहिक कार्यक्रमों में सकारात्मक परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में वृद्धि। जीवनसाथी एवं प्रेम संबंधों को लेकर एक उमंग का वातावरण वर्ष भर बना रहेगा।

मूलांक 7 वाले लोगों के लिए वर्ष 2025 में फरवरी, मार्च, अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवम्बर, तथा दिसंबर माह विशेष रूप से सकारात्मक फल प्रदायक होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बन सकती बनेगी। मनोबल में उन्नति रहेगी। धन संबंधित कार्यों में प्रगति रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। सुख संपन्नता में वृद्धि होगी। बुद्धि का सार्थक प्रयोग से कार्य हो पाएगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति बनेगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा । परंतु जनवरी, मई, अक्टूबर माह, कार्यों में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाला होगा। भूत प्रेत की समस्या में वृद्धि। अधिक परिश्रम के बाद सामान्य फल ही प्राप्त होगा। साथ ही साथ प्रेम संबंधों में तनाव अथवा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उपाय :- भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी महाराज की आराधना तथा पितरो का आशीर्वाद विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। पुरुषसूक्त स्त्रोत का पाठ करना सफलता में सहायता प्रदान करेगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!