2 दिन बाद 7 राशियों की झोली में आएंगी खुशियां, कन्या राशि में होगा सूर्य गोचर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जाएंगे। इस दौरान कुल 7 राशियों को लाभ मिलने वाला है। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय कि ये 7 राशियां कौन सी हैं और इन्हें इस गोचर का लाभ किस तरह से मिलेगा?

kanya rashi me surya gochar se 7 rashio ko labh
17 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य गोचर से 7 राशियों को लाभ मिलेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य की चाल का असर गहरा माना जाता है। सूर्य ग्रहों के राजा हैं और जब भी ये ग्रह राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो कई राशियों को इस बदलाव से लाभ मिलता है। 2 दिन बाद यानी 17 सितंबर के दिन सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। अभी सूर्य अपनी ही राशि सिंह में हैं। 17 सितंबर को सूर्य यहां से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

कन्या बुध की राशि में है तो ऐसे में इस बदलाव से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और नौकरी-बिजनेस वगैरह में लाभ मिलेगा। इसी के साथ बातों का प्रभाव भी ज्यादा देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का असर एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 7 राशियों को देखने को मिलेगा। जानें आखिर ये 7 राशियां कौन सी हैं?

इन 7 राशियों को सूर्य गोचर से मिलेगा लाभ-

मेष राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर होगा?

कन्या राशि में जैसे ही सूर्य आएंगे तो मेष राशि को नौकरी में राहत मिलती दिखेगी। हालांकि नए काम मिल सकते हैं लेकिन इससे खुद का टैलेंट साबित करने का मौका मिलेगा। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो अब वो पूरा होता दिखेगा। इसी के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जो भी मेहनत अभी तक की गई है उसका लाभ ही मिलेगा।

कर्क राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर होगा?

सूर्य का ये गोचर चंद्रमा की राशि कर्क को भी खूब लाभ देगा। कर्क राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। ऐसे में राहत महसूस होगा। इसी के साथ मन खुश रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को सीनियर्स की सराहना मिलेगी तो आगे अच्छा काम करने का जोश आएगा। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर होगा?

सिंह सूर्य की ही राशि है तो इसे तो लाभ होगा ही। पंडित जी के अनुसार सिंह राशि वालों का कॉन्फिडेंस इस बीच बढ़ेगा। काम में मजा आएगा। कॉन्फिडेंस बढ़ने से काम निखरकर सामने आएगा। नौकरीपेशा लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। ऐसे में मन खुश रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। पैसों के मामले में भाग्य साथ देगा।

कन्या राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर होगा?

सूर्य गोचर कन्या राशि में ही होने वाला है तो इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। कन्या राशि वालों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। अगर कोई काम अटका हुआ लग रहा था तो उसमें रफ्तार आएगी। कहीं से नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मन में क्लैरिटी आएगी।

वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर होगा?

कन्या राशि में सूर्य के आते ही वृश्चिक राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। काम को सराहना मिलेगी। हो सकता है कि कोई ऐसा रोल मिल जाए जिसका इंतजार लंबे समय से था। बिजनेस से जुड़े लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों के मामले में राहत मिलेगी।

धनु राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर होगा?

कन्या राशि में सूर्य गोचर का लाभ धनु राशि वालों को भी मिलता दिखेगा। नौकरी-बिजनेस में समय फेवरेवल है। कॉन्फिडेंस बढ़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अगर किसी काम के अटकने से मन दुखी था तो अब चीजें ट्रैक पर वापस आएंगी। परिवार का फुल सपोर्ट मिलेगा।

मीन राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर होगा?

मीन राशि वालों को भी सूर्य गोचर से लाभ मिलने वाला है। अगर पैसे और काम के मामले में बाधाएं आती रही हैं तो अब चीजें फेवर में होती नजर आएंगी। नौकरी बदलने का मन था तो अब मौके भी मिलेंगे। बिजनेस में नई डील क्रैक हो सकती है। बात का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़2 दिन बाद 7 राशियों की झोली में आएंगी खुशियां, कन्या राशि में होगा सूर्य गोचर