2 दिन बाद 6 राशियों को बंपर लाभ के संकेत, नीच राशि में आ रहे चंद्रमा
Moon Transit Lucky Zodiac Signs Horoscope: चंद्रमा करीब दो दिन में अपनी राशि में बदलाव करते हैं। अब चंद्रमा अपनी नीच राशि में आने वाले हैं। चंद्रमा के नीच राशि में गोचर से 6 राशियों को लाभ मिलेगा।

Chandra gochar vrishchik rashi 2026: 17 सितंबर से अगले दो दिन 6 राशियों का समय बदल सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मन के कारक चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चंद्रमा जब जल तत्व वाली वृश्चिक राशि में गोचर करता है तो यह अपनी सामान्य से अधिक संवेदनशील हो जाता है। इस समय जातक की भावनाएं तीव्र हो जाती हैं। यह समय छिपी हुई बातों या रहस्यों को उजागर करने और रिसर्च करने के लिए अति उत्तम होता है। 17 सितंबर को चंद्रमा 2 दिन के लिए वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे। चंद्र गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलेगा। लेकिन छह राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। जानें चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर किन राशियों के लाएगा अच्छे दिन।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को चंद्र गोचर से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास मजबूत होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के संकेत हैं। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि के लिए चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर लाभकारी रहेगा। इस समय आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए चंद्रमा साहस और पराक्रम में वृद्धि करेंगे। आप अपने बल पर कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख बढ़-चढ़कर रहेंगे।
मकर राशि:
मकर राशि के लिए चंद्रमा का वृश्चिक गोचर भाग्य उदय का संकेत दे रहा है। इस समय आप भाग्य का पूरा साथ पाएंगे। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें किसी अच्छी डील या सौदे पर साइन करने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लिए चंद्र गोचर का समय बहुत लाभकारी रहेगा। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल होगी और उच्चाधिकारी आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए चंद्रमा का वृश्चिक गोचर अच्छे फलों की प्राप्ति कराएगा। इस समय आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। खर्च में कमी आएगी और बचत पर जोर रहेगा। कुछ जातकों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। किसी सकारात्मक समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को मुनाफे के संकेत हैं।


