अगले 16 दिन इन 5 राशियों को धन लाभ, बुध गोचर कन्या राशि में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बुध इस समय खुद की ही राशि कन्या में हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इसका लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 5 राशियों को मिलेगा। जानिए क्या आपकी राशि इस लिस्ट में है या नहीं?

kanya rashi me budh gochar 5 rashiyo ko labh milega
कन्या राशि में बुध गोचर से 5 राशियों को धन लाभ होगा।

इसी हफ्ते बुध ने अपनी राशि बदली है। बुध अपनी स्वराशि कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं। अभी तक वो सिंह राशि में विराजमान थे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर का लाभ कुल 5 राशियों को मिल रहा है। बुध जब भी लाभ देते हैं तो इसका असर बिजनेस से लेकर लेनदेन की चीजों में सबसे ज्यादा दिखता है। गोचर शुरू हो चुका है और अब धीरे-धीरे बुध लोगों की जिंदगी में बदलाव लेकर आएंगे। वैदित ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस गोचर से बिजनेस, लेनदेन और पैसों के मामले में अच्छे बदलाव देखने को मिलते रहेंगे।

अभी बुध कन्या राशि में 16 दिन तक यानी 26 सितंबर तक रहने वाले हैं और कुछ समय तक लाभ पाने वाली राशियों को चौतरफा लाभ मिलता रहेगा। जानें आखिर ये राशियां कौन सी हैं? क्या इस लिस्ट में आपकी भी राशि शामिल है?

बुध गोचर से 5 राशियों को फायदा-

वृषभ राशि पर बुध गोचर का कैसा असर होगा?

वृषभ राशि वालों को इस बदलाव से खूब लाभ मिलेगा। बिजनेस हो या फिर नौकरी हर जगह फायदा ही होगा। कहीं से अटका पैसा मिलेगा। वहीं रिश्तों में पहले से ज्यादा मजबूती आएगी क्योंकि कम्युनिकेशन स्किल्स और भी मजबूत होगी। बातचीत से ही कई काम बनते नजर आएंगे।

मिथुन राशि पर बुध गोचर का कैसा असर होगा?

मिथुन राशि वालों को बुध गोचर का खूब लाभ मिलेगा। इनकम के कई सोर्स मिल सकते हैं। काम खिलकर सामने आएगा और तारीफ भी खूब मिलेगी। सीनियर्स मेहनत देखकर नई जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है।

कन्या राशि पर बुध गोचर का कैसा असर होगा?

कन्या राशि का स्वामी ग्रह खुद बुध ही हैं। ऐसे में इस गोचर का लाभ इस राशि के जातकों को खूब मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बिजनेस में फायदा होने के पूरे चांस हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती जाएगी। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट लाभ देगा।

मकर राशि पर बुध गोचर का कैसा असर होगा?

मकर राशि वालों को बुध पैसों के मामले में बड़ी राहत देंगे। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा। हालांकि मेहनत के दम पर सब कुछ अच्छा होता जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोग नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। अगर कोई नया काम शुरू करना है तो ये समय काफी फेवरेवल है।

तुला राशि पर बुध गोचर का कैसा असर होगा?

बुध गोचर का लाभ शुक्र की राशि तुला को खूब मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर कमाई के मामले में पॉजिटिव बदलाव लाएगा। नौकरीपेशा लोगों को उम्मीद के हिसाब से काफी कुछ मिल सकता है। कुछ लोगों को अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। वहीं इस बीच कम्यूनिकेशन स्किल और भी निखरकर सामने आएगा और इससे कई काम बनते नजर आएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 16 दिन इन 5 राशियों के लिए वरदान, बुध गोचर कन्या राशि में