Hindi Newsधर्म न्यूज़1-31 July Horoscope Monthly Rashifal 2025 lucky zodiac signs
July Horoscope: 1-31 जुलाई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

July Horoscope: 1-31 जुलाई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

संक्षेप:

Horoscope : ग्रहों की चाल से ही मासिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से जुलाई का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकरी रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। जानें, जुलाई का राशिफल-

Jun 30, 2025 10:03 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Monthly Horoscope 1-31 July 2025: ग्रहों की चाल अनुसार, जुलाई के राशिफल का आंकलन किया जाता है। हर माह कई बड़े राशि व नक्षत्र गोचर करते हैं। कुछ ग्रह अस्त-उदय, वक्री या मार्गी भी होते हैं। ग्रहों के गोचर के प्रभाव के रूप में जुलाई का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है तो कुछ को सावधान भी रहना होगा। आइए जानते हैं जुलाई का महीना किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेष राशि- जुलाई के महीने में शिक्षा के क्षेत्र में मुश्किल स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने वाली है और यह आपको खुशी और अच्छा वक्त देगी। किसी विवादी मुद्दे पर आपका डीसीजन सही साबित होगा। कोई विवादित संपत्ति आपको परेशान कर सकती है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें जल्द ही सुलझ जाएंगी।

वृषभ राशि- जुलाई के महीने में आप काम पर कुछ नए विचार सामने ला सकते हैं। छुट्टियों की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन समय आने वाला है। आप संपत्ति खरीदने या बेचने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि सितारे आपके फेवर में दिख रहे हैं। परिवार के साथ वक्त बिताएं।

ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 30 जून से 6 जुलाई का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन राशि- जुलाई के महीने में पैसों के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। कोई लाभदायक सौदा मिलने से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में शांति बनाए रखें। यात्रा के योग फिलहाल तो नहीं बन रहे हैं।

कर्क राशि- जुलाई के महीने में शिक्षा के मामले में किसी को आपकी सलाह उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जैसे ही आप अच्छी कमाई करने लगेंगे, पैसे की कोई दिक्कत नहीं होगी।

सिंह राशि- जुलाई के महीने में स्टॉक कुछ लोगों के लिए रिसकी साबित हो सकता है। मार्केट पर कड़ी नजर रखने से अप नुकसान से बच सकते हैं। धन के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में उत्साह का संकेत है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सबसे आनंददायक रहेगा।

ये भी पढ़ें:सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की मौज ही मौज

कन्या राशि- जुलाई के महीने में आप पैसों के मामले में आज कुछ महत्वपूर्ण डीसीजन ले सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपको नए अवसर मिलने की संभावना है। आप घर में चल रही किसी बात में उलझ सकते हैं। संपत्ति के किसी मामले का फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

तुला राशि- जुलाई के महीने में विदेश यात्रा की योजना बनने की संभावना है। रियल एस्टेट संपत्ति सौदों से प्रॉफिट कमा सकते हैं। शिक्षा के मामले में आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए जीवन में संतुलन और अनुशासन जरूरी है।

वृश्चिक राशि- जुलाई के महीने में अच्छे निवेश का ऑप्शन आपके सामने आ सकता है। जिस किसी की आपने पहले मदद की थी, वह अब आपकी हेल्प करने के लिए आगे आ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका साथी प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला होगा।

ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 30 जून-6 जुलाई का समय कैसा रहेगा?

धनु राशि- जुलाई के महीने में कुछ लोग छुट्टियों पर जाने के लिए फैमिली पैकेज टूर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। संपत्ति के मामले में कोई आपसे सलाह ले सकता है। एजुकेशन के मामले में सौंपा गया कोई असाइनमेंट तारीफ दिला सकता है।

मकर राशि- जुलाई के महीने में धन की कोई समस्या नहीं रहेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सही दोस्तों की संगति में आपको काम करने में मानसिक शांति मिलेगी। मकर राशि के कुछ लोगों के लंबे अलगाव के बाद परिवार से मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि- जुलाई के महीने में विदेश जाने की योजनाएं बन सकतीहैं। जो लोग रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं, उनकी शानदार परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत सकती है। कुछ लोगों के लिए नए घर या नए शहर में शिफ्ट होने की संभावना है। आपके रोमांटिक सपने जल्द ही पूरी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में गुरु, 12 अगस्त तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

मीन राशि- जुलाई के महीने में जो लोग फिटनेस मेंटेन करने की कोशिश कर रहे हैं, वे सफल होंगे। बाद में समस्याओं से बचने के लिए आपको अभी से बचत शुरू करनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:चंद्र आज से सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 30 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!