आज का भविष्यफल (13 सितंबर): बुध-चंद्र का शुभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

13 सितंबर 2026 को बुध और चंद्रमा का कन्या राशि में संयोग बना हुआ है, जिसे जनमानस के लिए शुभ माना जा रहा है। मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर समेत कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन और निवेश के लिहाज से अच्छे संकेत हैं।

aaj ka rashifal
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today, 13 September 2026, ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध और चंद्रमा कन्या राशि में। चंद्रमा हस्त नक्षत्र के हैं। हस्त नक्षत्र के चंद्रमा के अंतर्गत आता है और चंद्रमा के नक्षत्र में चंद्रमा कन्या राशि में, बुध की राशि में, घर बुध का है और वहाँ विराजमान बुध है। चंद्रमा बुध के घर में, बुध से संयोग कर रहे हैं स्वयं के नक्षत्र में। यह एक बड़ा अच्छा, बड़ी अच्छी स्थिति है और जनमानस के लिए अच्छा है। थोड़ा सा मन विचलित हो सकता है, थोड़ा आप ओवरथिंक कर सकते हैं, लेकिन ओवरऑल अच्छा रहेगा और शुक्र स्वगृही तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में है,

राशिफल -

मेष राशि: शारीरिक निस्तेजता के शिकार रहेंगे। शत्रु नतमस्तक होंगे। ज्ञानवान बनेंगे। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना और उन्हें दुर्वा घास अर्पित करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: मानसिक संतुलन थोड़ा ऊपर-नीचे होगा। भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेम, तू-तू, मैं-मैं का संकेत हो सकता है। बच्चों को लेकर के मन थोड़ा सा निराश रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी ऊपर-नीचे चलेगी, लेकिन अंततः हो जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी ही अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी और निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। बाकी बहुत अच्छी स्थिति सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं और जीवन में आगे बढ़ रहे हैं हर मामले में। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

सिंह राशि: वाक्पटुता से सारे कार्य कर लेंगे, बस थोड़ा सा ज्यादा ना बोलने की जरूर कोशिश कीजिएगा। धनागमन होगा, कौटुंबिक सुख का पूरा आनंद लेंगे। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, संतान से भी थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी, शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि: बौद्धिक विकास होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता से मत उलझिएगा, सरकारी तंत्र से मत उलझिएगा। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि: मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम संतान का अद्भुत साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि: भाग्यवश काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान बहुत ही अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करना, भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: थोड़ा बचकर पार करिएगा, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, एक दिन और। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों ही बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। नौ प्रेम का आगमन दिखाई पड़ रहा है। पुराने प्रेम बहुत अच्छे से चल रहा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का भविष्यफल: बुध-चंद्र का शुभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत