सावन के दूसरे सोमवार पर करें 16 चमत्कारी उपाय, मिलेगा पैसा, प्रमोशन, मनचाहा जीवनसाथी
10 August Sawan Somwar upay sawan ke dusre somwar ko kya kare: इस साल सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष व्रत 10 अगस्त को पड़ रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर कुछ खास उपाय करने से लाइफ की कोई भी प्रॉब्लम दूर हो सकती है।

10 August Sawan Somwar upay, सावन दूसरा सोमवार उपाय :शिव को समर्पित सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त 2026 को है। सावन के सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और विधि-विधान से शिव पूजन करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा से सारी बाधाएं दूर होती हैं। मान्यता है सावन के सोमवार पर की गई पूजा, जप, तप, अभिषेक और व्रत का कई गुना अधिक फल मिलता है। पंचांग के अनुसार, इस साल के सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष व्रत 10 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार पर कुछ खास उपाय करने से लव लाइफ से लेकर धन लाभ, अच्छी सेहत, और करियर की राह भी आप आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार पर क्या उपाय करने चाहिए-
सावन के दूसरे सोमवार पर करें ये 16 चमत्कारी उपाय, मिलेगा पैसा, प्रमोशन, मनचाहा जीवनसाथी
- शिव तांडव स्रोत का पाठ करें
- धन संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें
- शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल के 101 दाने चढ़ाएं
- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर घी और गुड़ चढ़ाएं। इससे आपके मान-समान में वृद्धि होगी, पिता के संग संबंध में भी सुधार होगा।
- करियर में प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो अपनी मनोकामना कर शिव जी का रुद्राभिषेक कराएं। मन से अपनी कामना भोले बाबा के कहें। कामना पूर्ति होने के बाद दोबारा रुद्राभिषेक कराने का संकल्प लें।
- रुद्राक्ष की माल से शिव मंत्रों का जाप करें
- अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती या महादशा चल रही है तो शिवलिंग पर काले तिल और शमी की पत्तियां अर्पित करें। इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद करें
- शीघ्र विवाह के लिए सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखें
- संतान सुख की कामना के लिए सावन में प्रदोष व्रत रखें
- विवाह संबंधित दिककते दूर करने के लिए गौरी- शंकर की पूजा करें। मां पार्वती को शृंगार का सामान अर्पित करें
- शत्रुओं से परेशान हैं तो शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं
- जॉब न मिलने से हैं परेशान? सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। शिवलिंग पर बेलपत्र 11 बेलपत्र चढ़ाएं
- सेहत संबंधी दिककते दूर करने के लिए शिवलिंग पर चावल के 108 दाने अर्पट करें। ध्यान दें एक भी दाना टूटा न हो
- कर्ज से परेशान हैं तो सावन दूसरे सोमवार पर किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं और धन का दान करें
- घर में कलह बनी रहती है तो सावन सोमवार पर कपूर और लौंग से शिव परिवार की आरती करें
- अगर आपकी कोई विशेष मनोकामना है तो संकल्प लेकर 16 सोमवार का विधिवत व्रत करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


