फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव उत्तराखंड चुनाव 2022पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा हैं करोड़ों की मालकिन,जानें पूरी संपत्ति का ब्यौरा 

पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा हैं करोड़ों की मालकिन,जानें पूरी संपत्ति का ब्यौरा 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने नामांकन पत्र में दाखिल शपथ पत्र में अपनी चल...

पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा हैं करोड़ों की मालकिन,जानें पूरी संपत्ति का ब्यौरा 
Himanshu Kumar Lallमुख्य संवाददाता। हरिद्वार Sat, 29 Jan 2022 12:40 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने नामांकन पत्र में दाखिल शपथ पत्र में अपनी चल संपत्ति 6.46 करोड़ और अचल संपत्ति 7 करोड़ की दिखाई है। जबकि उनके उपर 20 लाख रुपये की देनदारी भी है। इसी तरह लक्सर सीट पर कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरे डॉ. अंतरिक्ष सैनी अगर करोड़ों के मालिक है तो उनके उपर देनदारी भी करोड़ों में ही है।

अपने शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 29.90 करोड़ और अचल संपत्ति 94 करोड़ दिखाई है। उनके उनपर देनदारी 68.55 करोड़ रुयये की है। हरिद्वार नगर सीट से बसपा के चरण सिंह सैनी की चल संपत्ति 82.13 लाख और अचल संपत्ति 3.42 करोड़ है। झबरेड़ा से कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र कुमार ने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति 15 लाख व अचल संपत्ति 70 लाख और देनदारी 1.80 लाख की दर्शाई गई है।

झबरेड़ा से भाजपा के टिकट पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले राजपाल सिंह ने चल संपत्ति 62.40 लाख व अचल संपत्ति 85 लाख दर्शाई हुई है। दो बार के सांसद रह चुके 72 वर्षीय भगवान दास राठौर ने सपा लक्सर सीट पर नामांकन किया है। उन्होंने अपना चल संपत्ति 4.71 लाख और अचल संपत्ति 1.15 करोड़ की दर्शाई है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें