फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव उत्तराखंड चुनाव 2022CM पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से सीधा मुकाबला

CM पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से सीधा मुकाबला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 27 जनवरी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन  किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनावी...

CM पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से सीधा मुकाबला
लाइव हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 27 Jan 2022 01:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 27 जनवरी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन  किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी। उन्हाेंने कहा कि विकास कार्यों के दम पर ही बीजेपी उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाएगी। सीएम का 26, 27 और 28 जनवरी को जनंसपर्क का कार्यक्रम है।

कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को सीएम धामी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, देहरादून से खटीमा जाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी देर रात को खटीमा में रुके थे। कार्यकर्ताओं के बीच धामी ने उनके साथ बैठक खाना भी खाया। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए थे। चुनावी माहौल में सीएम धामी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता गदगद भी हुए। सीएम धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। वजह भी साफ है कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें