140 candidates graduate in the 2022 assembly elections know how many candidates are illiterate Revealed in the ADR report विधानसभा चुनाव 2022 में 140 प्रत्याशी ग्रेजुएट,जानिए कितने उम्मीदवार हैं अनपढ़;एडीआर रिपोर्ट में खुलासा, Uttarakhand-election Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2025 लाइव न्यूज़उत्तराखंड चुनाव 2022140 candidates graduate in the 2022 assembly elections know how many candidates are illiterate Revealed in the ADR report

विधानसभा चुनाव 2022 में 140 प्रत्याशी ग्रेजुएट,जानिए कितने उम्मीदवार हैं अनपढ़;एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

उत्तराखंड में इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 632 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 626 के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। इनमें से तीन प्रत्याशी अनपढ़ हैं। 26 सिर्फ साक्षर हैं। 15...

Himanshu Kumar Lall मुख्य संवाददाता, देहरादून, Mon, 7 Feb 2022 06:48 PM
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनाव 2022 में 140 प्रत्याशी ग्रेजुएट,जानिए कितने उम्मीदवार हैं अनपढ़;एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

उत्तराखंड में इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 632 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 626 के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। इनमें से तीन प्रत्याशी अनपढ़ हैं। 26 सिर्फ साक्षर हैं। 15 प्रत्याशी सिर्फ पांचवी पास हैं। 61 आठवीं तक पढ़े हैं। 68 दसवीं और 100 प्रत्याशी सिर्फ 12 वीं पास हैं। पांच से 12 वीं तक पढ़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 273 है। एडीआर की जारी रिपोर्ट में प्रत्याशियों की शिक्षा का भी ब्यौरा दिया गया है। इस ब्यौरे के अनुसार राज्य में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में 140 ग्रेजुएट हैं।

ग्रेजुएट प्रोफेशनल की संख्या 59 है। पोस्ट ग्रेजुएट 130 हैं। 15 डाक्टरेट भी हैं। सात प्रत्याशी डिप्लोमा धारक हैं। दो प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्होंने अपनी शिक्षा का ब्यौरा ही नहीं दिया। 244 प्रत्याशियों के रूप में कुल 39 प्रतिशत ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवी और 12 वीं के बीच घोषित की है। 344 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। जो 55 प्रतिशत है।

एक प्रतिशत बढ़े महिला उम्मीदवार
इस चुनाव में कुल 626 प्रत्याशियों में से 62 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। जो कुल प्रत्याशियों का दस प्रतिशत है। वर्ष 2017 में कुल 637 प्रत्याशी खड़े हुए थे। जिनमें 56 महिलाएं थीं। जो कुल उम्मीदवारों का नौ प्रतिशत रहा। राजनीतिक दलों में सबसे अधिक आठ महिला उम्मीदवारों को भाजपा ने अपने टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है। उक्रांद ने छह, आप ने सात, सपा ने छह, कांग्र्रेस ने पांच, बसपा ने तीन महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। 18 महिलाएं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।