तमिलनाडु में दिखा डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का जादू, कोलाथुर की सीट से चल रहे हैं आगे, जानें नतीजों का हर अपडेट

May 02, 2021 11:25 am ISTNootan Vaindel लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने शुरू हो चुके हैं। तमिलाडु विधानसभा चुनावों का बड़ा चेहरा रहे डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की किस्मत का फैसला भी आज हो जाएगा। शुरुआती वोटो की गिनती में...

तमिलनाडु में दिखा डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का जादू, कोलाथुर की सीट से चल रहे हैं आगे, जानें नतीजों का हर अपडेट

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने शुरू हो चुके हैं। तमिलाडु विधानसभा चुनावों का बड़ा चेहरा रहे डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की किस्मत का फैसला भी आज हो जाएगा। शुरुआती वोटो की गिनती में एमके स्टालिन कोलाथुर की सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं और पहले नंबर चल रहे हैं। एमके स्टालिन की पार्टी भी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजों में 11 बजे तक 139 सीटो के साथ आगे चल रही है। यहां मुख्य लड़ाई एआईएडीएमके और डीएमके के बीच है। बता दें कि एआईएडीएमके फिलहाल 91 सीटो के साथ डीएमके का पीछा करने की कोशिश कर रही है।

 

राजनीति में कैसे हुई स्टालिन की एंट्री

मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन (MK Stalin) यानी एमके स्टालिन  ने राजनीति में आने से पहले फिल्मों में काम किया है. 1980 के दशक के दौरान उन्होंने कुछ तमिल फिल्मों में काम किया है. 1990 के दशक में उन्होंने सन टीवी के टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया है।

स्टालिन ने चेन्नई में मद्रास विश्वविद्यालय के नंदनम आर्ट्स कॉलेज से इतिहास विषय में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। बता दें कि करुणानिधि की सरकार में वे ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रशासन मंत्री भी रह चुके हैं। स्टालिन का जन्म मद्रास में हुआ था। स्टालिन फिल्मों में भी काम करते थे और डीएमके के लिए चुनाव प्रचार भी किया करते थे, कुछ ही समय में बाद उऩ्होंने अपने फिल्मी जीवन को अलविदा कह दिया और राजनीति में ही सक्रिय हो गए। उन्होंने पार्टी के यूथ विंग को मजबूत करने का काम किया।

 

 

Nootan Vaindel

लेखक के बारे में

Nootan Vaindel

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।