तमिलनाडु में इन सीटों के चुनावी परिणाम तय करेंगे राज्य का भविष्य
तमिलनाडु के चुनावी परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में डीएमके बढ़त बनाए हुए है। आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि तमिलनाडु की जनता ने किसे सत्ता सौंपी है। लोकसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज...

तमिलनाडु के चुनावी परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में डीएमके बढ़त बनाए हुए है। आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि तमिलनाडु की जनता ने किसे सत्ता सौंपी है। लोकसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद एमके स्टालिन की नेतृत्व वाली डीएमके काफी उत्साहित है। वहीं 10 साल से सत्ता में काबिज एआईडीएमके इस उम्मीद में है कि राज्य की जनता है उन्हें तीसरी बार मौका देगी। फिल्म अभिनेता कमल हासन भी इस बार चुनावी मैदान में हैं।
इन VIP सीटों पर रहेंगी सभी की निगाहें
ई पलानी स्वामी - इडाप्पडी - मुख्यमंत्री - एनडीए गठबंधन ने एक बार फिर से अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार ई पलानी स्वामी को बनाया है। चुनावी परिणाम के लिहाज से यह सीट काफी अहम हो जाती है।
ओ पन्नीरसेल्वम - बोदिनायाकन्नूर- उप मुख्यमंत्री- राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके ओ पन्नीरसेल्वम पिछले कई चुनाव यहां से जीतते आ रहा हैं। अन्नाद्रमुक के दिग्गज नेता ओ पन्नीरसेल्वम को एक बार फिर यहां से जीत की उम्मीद होगी।
एम के स्टालिन- कोलाथुर- डीएमके प्रमुख- विपक्षी गठबंधन इस बार एम के स्टालिन के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। अगर कांग्रेस और डीएमके गठबंधन की सरकार बनी तो एम के स्टालिन उसके नेता होंगे।
खुशबू सुंदर- थाउजेंड लाइट्स- भाजपा नेता - चुनाव से कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुई खुशबू सुंदर तमिलनाडु में एक चर्चित चेहरा हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इनके लिए प्रचार किया था।
यू स्टालिन- चेपाॅक- पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के पोते यहां से चुनावी मैदान में हैं। प्रचार के दौरान वह अपने बयानों की वजह से भी विवादों में घिरे थे।
कमल हासन- कोयम्बटूर दक्षिण- फिल्म अभिनेता और एम एन एम प्रमुख - कमल हासन की पहचान एक दमदार फिल्म अभिनेता के रूप में होती रही है, लेकिन इस बार वह चुनावी मैदान में उतरे हैं।
टीटीवी दिनाकरन- कोविलपट्टी - जयललिता की करीबी रही शशिकला के भतीजे - जयललिता की मृत्यु के बाद शशिकला को उनका उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया। उनके भतीजे दिनाकरन कोविलपट्टी से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
पिछले कई दशकों के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है जब राज्य के दो दिग्गज नेता जयललिता और करुणानिधि के अनुपस्थिति में चुनाव लड़ा जा रहा है। 234 विधानसभा सीटों वाली केरल विधानसभा सभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होगी।
2016 के नतीजे
तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और भाजपा गठबंधन का मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और कांग्रेस गठबंधन से है। 2016 चुनाव में एआईडीएमके को 134 सीटों पर जीत हासिल हुई थी तो डीएमके ने 89 सीटों पर कब्जा जमाया था। कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं। भाजपा का पिछले विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


