DMK के कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न में उड़ाई कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां, बिना मास्क नाचते हुए आए नजर, देखें वीडियो

Nootan Vaindel लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक तरफ जहां हर रोज भारत में कोरोना के रिकॉर्ड मात्रा में में मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु समेत कई राज्यों के चुनाव परिणाम भारत में आ रहे हैं और चुनावों के नतीजों में मगन लोग...

DMK के कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न में उड़ाई कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां, बिना मास्क नाचते हुए आए नजर, देखें वीडियो

एक तरफ जहां हर रोज भारत में कोरोना के रिकॉर्ड मात्रा में में मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु समेत कई राज्यों के चुनाव परिणाम भारत में आ रहे हैं और चुनावों के नतीजों में मगन लोग कोरोना वायरस के प्रकोप को भूलते हुए नजर आए। तमिलनाडु में लगातार बढ़त में मौजूद डीएमके के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। जिसमें लोगों ने न मास्क लगाया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग दिखीं। कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाते हुए ये कार्यकर्ता जीत के जश्न में नाचते हुए दिखाई दिए।

 

समाचार एजेंसी द्वारा जारी किए गए वीडियो में महिलाएं अपने बच्चों के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दीं। लोगों ने बम-पटाखें फोड़कर आतिशबाजी की और साथ में जमकर नाच गाना किया। इस दौरान किसी में भी कोरोना वायरस का खौफ नजर नहीं आया। कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी. लोग एक-दूसरे के हाथों से मिठाई खाते हुए नजर आए।

Nootan Vaindel

लेखक के बारे में

Nootan Vaindel

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।