फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावझारखंड Election 2019:: मनिका विधानसभा सीट में 57.61 प्रतिशत मतदान, नतीजे 23 दिसंबर को

झारखंड Election 2019:: मनिका विधानसभा सीट में 57.61 प्रतिशत मतदान, नतीजे 23 दिसंबर को

झारखंड की मनिका विधानसभा सीट पर 30 नंवबर शनिवार को हुआ मतदान 57.61 प्रतिशत दर्ज किया गया। आज झारखंड में पहले चरण  में 13 विधानसभा सीटों पर का मतदान था जिनमें...

झारखंड Election 2019:: मनिका विधानसभा सीट में 57.61 प्रतिशत मतदान, नतीजे 23 दिसंबर को
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 30 Nov 2019 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की मनिका विधानसभा सीट पर 30 नंवबर शनिवार को हुआ मतदान 57.61 प्रतिशत दर्ज किया गया। आज झारखंड में पहले चरण  में 13 विधानसभा सीटों पर का मतदान था जिनमें मनिका विधानसभा सीट भी एक है। यहां सुबह सात बजे से ममदान शुरू हो गया था। महिलाएं और बुजुर्ग सुबह से ही लाइन में लगकर मतदान में हिस्सेदारी की। शाम तीन बजे तक चले मतदान में 57.61 फीसदी वोटिंग हुई। मनिका को नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है, यहां मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। 23 दिसंबर को मतगणना होगी जिसमें कौन जीता और कौन हारा यह तय होगा।

भाजपा - कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला-

भाजपा ने अपने विधायक हरेकृष्ण सिंह का टिकट काटकर रघुपाल सिंह को उतारा तो वहीं रघुपाल सिंह को कांग्रेस के रामचंद्र सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सपा के विक्टर केरकेट्टा भी यहां से ताल ठोक रहे हैं। इस क्षेत्र के मतदाता जनप्रतिनिधियों से नक्सलवाद से निजात दिलाने और विकास की प्रक्रिया शुरू करने की अपेक्षा करते हैं।

प्रमुख उम्मीदवार
भाजपा-रघुपाल सिंह
कांग्रेस-रामचंद्र सिंह
सपाः विक्टर केरकेट्टा
झाविमो- राजपाल सिंह

मतदान केंद्र-321
कुल मतदाता-2,37,437

पुरुष मतदाता-1,21,188
महिला मतदाता-1,16,249

Manika Constituency Seat Winner 2014 मनिका विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भाजपा के उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह

Latehar Assembly Seat Candidates List and Affidavit Education Assets Property Criminal Cases
 मनिका विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की लिस्ट और उनकी शैक्षिक योग्यता, संपत्ति और आपराधिक केस-मुकदमों का इतिहास: 

मनिका विधानसभा सीट के लिए 32 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें से 26 उम्मीदवारों के पर्च सही पाए गए। 2 के पर्चे रिजेक्ट कर दिये गए और 4 ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब तक कुल दस उम्मीदवार मैदान में हैं। 

1. झारखंड विकास मोर्चा- राजपाल सिंह(झाविमो के लखपति कैंडिडेट के पास स्नात्तक की डिग्री है और इनपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इन्होंने अपना पेशा कृषि दर्शाया है।)

2. भारतीय जनता पार्टी- रघुपाल सिंह (इग्नू से ग्रेजुएट, दाखिल एफिटडेविट के अनुसार कोई मुकदमा नहीं, पति और पत्नी के पास कुल संपत्ति लगभग 54 लाख रुपये मूल्य की है।)

3. भारतीय कांग्रेस पार्टी - रामचंद्र सिंह(90 लाख से ज्यादा की संपत्ति वाले राजनीतिज्ञ और बिजनेसमैन कांग्रेस उम्मीदवार पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। ये आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं)

4. बहुजन समाज पार्टी- हरदयाल सिंह(छह लाख से ज्यादा की संपति वाले हरदयाल सिंह पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। ये इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं)

5. पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक)- कर्मलाल उरांव(मैट्रिक और आईटीआई पास पीपीआई कैंडिडेट पर कोई आपराधिक मामला नहीं है।) 
  
6. जनता दल यूनाइटेड- बुद्धेश्वर उरांव( बुद्धेश्वर उरांव के खिलाफ उग्रवादी गतिविधियों पर लिप्त रहने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप समेत एक आपराधिक मामला लंबित है। एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले जदयू उम्मीदवार ने हिंदी विद्यापीठ देवघर से 1997 में इंटरमीडिएट किया था)

7. भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी-मानफिरान सिंह(बीजेजीपी के लखपति उम्मीदवार इंटर पास हैं।)

8. कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया(माक्र्सवादी-लेनिनवादी)(लिबरेशन)- राजेंद्र सिंह(50 लाख रुपये से ज्यादा की संपति वाले राजेंद्र सिंह इंटर पास हैं और इनपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है)

9. समाजवादी पार्टी- विक्टर करकेट्टा-(4 लाख से ज्यादा की संपत्ति वाले सपा नेता मैट्रिक पास और कृषि में डिप्लोमाधारी हैं।)

10 निर्दलीय- रामलगन सिंह(दो लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति वाले निर्दलीय उम्मीदवार मैट्रिक पास हैं और आजीविका का साधन कृषि है।

 

मनिका विधानसभा सीट इतिहास
मनिका विधानसभा सीट हमेशा से राजद और भाजपा के बीच जंग का अखाड़ा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह ने आरजेडी के रामचंद्र सिंह को 1083 मतों से हराया था। विधानसभा चुनाव 2009 में भी हरिकृष्ण सिंह ने जीत दर्ज की थी और 2005 में इस सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने बाजी मारी थी। 

इस बार भाजपा ने हरिकृष्ण का टिकट काटकर यहां से रघुपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं रामचंद्र सिंह ने राजद छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी ने उन्हें यहीं से टिकट भी दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें