फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चतरा सीट पर चुनाव सम्पन्न, 56.59% लोगों ने किया मत का प्रयोग

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चतरा सीट पर चुनाव सम्पन्न, 56.59% लोगों ने किया मत का प्रयोग

झारखंड की चतरा विधानसभा सीट पर चुनाव सम्पन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट पर 56.59% लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए घर से निकले हैं। चतरा विधानसभा क्षेत्र पिछड़ेपन और नक्सलवाद...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चतरा सीट पर चुनाव सम्पन्न, 56.59% लोगों ने किया मत का प्रयोग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 30 Nov 2019 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की चतरा विधानसभा सीट पर चुनाव सम्पन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट पर 56.59% लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए घर से निकले हैं। चतरा विधानसभा क्षेत्र पिछड़ेपन और नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा है। जंगलों से घिरे इस इलाके में आज भी पानी की किल्लत है। सड़कों की खराब हालत को लेकर भी मतदाताओं के सवालों के सामना प्रत्याशियों को करना पड़ेगा। भाजपा ने पिछली बार विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता का टिकट काटकर इस बार राजद से आए पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को उतारा है। चतरा विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में सबसे महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। जिला मुख्‍यालय और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र होने के चलते यह क्षेत्र राज्‍य की सियासत में बड़ा रोल निभाता है। 

प्रमुख उम्मीदवार
भाजपा - जनार्दन पासवान
राजद - सत्यानंद भोक्ता
झाविमो - तिलेश्वर राम

कुल मतदान केंद्र: 475
कुल मतदाता: 3,72,341
पुरुष मतदाता: 1,95,059
महिला मतदाता:1,77,280

चतरा विधानसभा क्षेत्र सीट का महत्व
जंगल, पहाड़ और झरनों से घिरा यह इलाका प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शुमार है। यहां के लोगों की आय का मुख्‍य स्रोत कृषि है। इस क्षेत्र के कुछ इलाकों की जमीन बेहद उपजाऊ होने के चलते बड़ी मात्रा में गेहूं समेत कई अन्‍य फसलों का उत्‍पादन किया जाता है।

चतरा विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास
बिहार राज्‍य में शामिल रही इस सीट पर 1995 से चुनाव होते आ रहे हैं। 2000 में झारखंड राज्‍य के गठन के बाद यहां पर चुनाव आयोग ने 2005 में विधानसभा निर्वाचन कराया। इस चुनाव में भाजपा के सत्‍यानंद भोक्‍ता ने जीत हासिल की और विधायक बने। 2009 के चुनाव में राजद के जनार्दन पासवा ने भाजपा का विजयरथ रोकते हुए जीत हासिल की। 2014 के चुनाव में यहां से भाजपा के दिग्‍गज नेता जय प्रकाश सिंह भोक्‍ता ने फिर से जीत हासिल की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें