फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव: लोहरदगा सीट पर वोटिंग खत्म हुई, 64.16% लोगों ने किया अपने मत का प्रयाेग

झारखंड विधानसभा चुनाव: लोहरदगा सीट पर वोटिंग खत्म हुई, 64.16% लोगों ने किया अपने मत का प्रयाेग

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक लोहरदगा विधानसभा सीट पर मतदान सम्पन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, यहां 64.16 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का उपयोग किया है। देश में बॉक्साइट की...

झारखंड विधानसभा चुनाव: लोहरदगा सीट पर वोटिंग खत्म हुई, 64.16% लोगों ने किया अपने मत का प्रयाेग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 30 Nov 2019 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक लोहरदगा विधानसभा सीट पर मतदान सम्पन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, यहां 64.16 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का उपयोग किया है। देश में बॉक्साइट की राजधानी के रूप में चर्चित लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इतने महत्वपूर्ण खनिज का केंद्र होने का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बॉक्साइट पर आधारित कोई भी बड़ा उद्योग आस-पास में नहीं है। इस कारण यहां के लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है। पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े सुखदेव भगत इस बार भाजपा प्रत्याशी बने हैं।

प्रमुख उम्मीदवार
भाजपाः सुखदेव भगत
कांग्रेसः रामेश्वर उरांव
आजसू-नीरू शांति भगत
झाविमो- पवन तिग्गा

मतदान केंद्र-324
कुल मतदाता-2,43,704
पुरुष मतदाता-1,23,234
महिला मतदाता-1,20,469

लोहरदगा को नेताओं और बुद्धिजीवियों की भूमि माना जाता है। भाजपा के सुखदेव भगत यहां से मौजूदा विधायक हैं। 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में यह सीट आजसू के खाते में चली गई थी और ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी के नेता कमल किशोर भगत यहां से विधायक चुने गए थे। 2004 में हुए विधानसभा चुनाव में लोहरदगा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें