फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावAdampur Bypoll:आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, आखिरी दिन नेताओं ने लगाया जोर

Adampur Bypoll:आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, आखिरी दिन नेताओं ने लगाया जोर

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नेताओं ने पूरी ताकत लगाई। चुनाव में करीब 1.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

Adampur Bypoll:आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, आखिरी दिन नेताओं ने लगाया जोर
Krishna Singhभाषा,चंडीगढ़Tue, 01 Nov 2022 07:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच है। मतदान तीन नवंबर को होना है। शाम छह बजे खत्म हुए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नेताओं ने पूरी ताकत लगाई। 

खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली की जिसमें पार्टी की हरियाणा इकाई के कई नेता शामिल रहे। भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने भी रैली में शामिल हुई। पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में लोगों से मतदान करने की गुजारिश की।

वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेताओं ने भी जोर लगाया। खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदय भान ने चुनावी सभाएं कीं। आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया तो इनेलो ने चुनावी जनसभा की। इस चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार हैं। सभी प्रत्याशी पुरुष हैं। 
     
मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने इस साल अगस्त में यहां से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उनको कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कारण उपचुनाव में जाने की जरूरत पड़ी। इस सीट से चुनाव लड़ रहे कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भव्य इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से जोर लगा रहे हैं। चुनाव में करीब 1.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतों की गिनती छह नवंबर को होनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें