फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावझारखंड चुनाव 2019: अतिआत्मविश्वास ने भाजपा को डूबोया

झारखंड चुनाव 2019: अतिआत्मविश्वास ने भाजपा को डूबोया

कोल्हान में भाजपा का सफाया हो गया है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा को पांच, झामुमो को सात, कांग्रेस को एक और आजसू को एक सीटें मिली थीं। जबकि अधिकांश सीटों पर झामुमो ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा बेहतर...

झारखंड चुनाव 2019: अतिआत्मविश्वास ने भाजपा को डूबोया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 24 Dec 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान में भाजपा का सफाया हो गया है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा को पांच, झामुमो को सात, कांग्रेस को एक और आजसू को एक सीटें मिली थीं। जबकि अधिकांश सीटों पर झामुमो ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा बेहतर करना तो दूर, पिछला प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी।  

इस बार अति आत्मविश्वास ने भाजपा को डूबो दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम से अति उत्साहित भाजपा का झारखंड नेतृत्व स्थानीय मुद्दों को भूल गया। यही हार की सबसे बड़ी वजह बनी। भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को गिना-गिना कर वोट मांगती रही जबकि झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन ने स्थानीय मुद्दों जल-जंगल-जमीन को अपना हथियार बनाया और सफल रहे। 

मतदाताओं में भाजपा के राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे भाजपा के केंद्रीय मुद्दों को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। आदिवासी व कुर्मी बाहुल्य कोल्हान में महागठबंधन ने भाजपा के गैर आदिवासी मुख्यमंत्री को भी मुद्दा बनाकर चुनावी सभाओं में रघुवर दास पर खूब हमले किए। गैर आदिवासी मतों का ध्रुवीकरण होना भी भाजपा की हार व महागठबंधन की महाजीत का कारण बनी। एनडीए में शामिल आजसू चुनाव के ऐन वक्त पर अलग हो गया और अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। आजसू ने कई सीटों पर भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए जिन्होंने भाजपा को कड़ी टक्कर दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें