Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को मिला हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिन्ह
Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव चिन्ह मिला है। बता दें कि...

इस खबर को सुनें
Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव चिन्ह मिला है। बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को चुनाव चिन्ह देता है। 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले पंजाब में सभी सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में पूरा हो जाएगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा। 10 मार्च को पंजाब समेत सभी 5 राज्यों में वोटों की गिनती होगी।
हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव सिंबल मिलने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को पार्टी का प्रतीक -हॉकी स्टिक और बॉल मिल गया है। अब केवल गोल करना बाकी है।’
Punjab: Captain Amarinder Singh's Punjab Lok Congress party gets hockey stick and ball as the election symbol pic.twitter.com/RmKi07SxF9
— ANI (@ANI) January 10, 2022
कैप्टन अमरिंदर ने बनाई अलग पार्टी
कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात करें तो वे पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन 2017 के चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था। जिसके बाद कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई है और वे भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में है। इसके अलावा अकाली दल इस बार बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
ये है पंजाब विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम:
अधिसूचना जारी : 21 जनवरी
अधिसूचना की अंतिम तिथि: 28 जनवरी
नामांकन की स्क्रूटनी: 29 जनवरी
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 31 जनवरी
मतदान की तिथि: 14 फरवरी
मतगणना : 10 मार्च