फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव पंजाब चुनाव 2022Chamkaur Sahib Charanjit Singh Channi Election Results 2022: चमकौर साहिब में चरणजीत सिंह से मात खा गए चरणजीत चन्नी, गंवा बैठे परंपरागत सीट

Chamkaur Sahib Charanjit Singh Channi Election Results 2022: चमकौर साहिब में चरणजीत सिंह से मात खा गए चरणजीत चन्नी, गंवा बैठे परंपरागत सीट

Chamkaur Sahib Seat Result 2022 Live: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह  चन्नी अपनी परंपरागत चमकौर साहिब गंवा बैठे। उन्हें आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह ने करीब 8 हजार वोटों से हराया। इलेक्शन...

Chamkaur Sahib Charanjit Singh Channi Election Results 2022: चमकौर साहिब में चरणजीत सिंह से मात खा गए चरणजीत चन्नी, गंवा बैठे परंपरागत सीट
लाइव हिंदुस्तान,चंडीगढ़Thu, 10 Mar 2022 07:23 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Chamkaur Sahib Seat Result 2022 Live: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह  चन्नी अपनी परंपरागत चमकौर साहिब गंवा बैठे। उन्हें आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह ने करीब 8 हजार वोटों से हराया। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह को कुल 70248  वोट मिले। वहीं चरणजीत सिंह चन्नी 62306 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

बहुत पीछे रहा तीसरे नंबर का उम्मीदवार
चमकौर साहिब सीट पर दोनों चरणजीत सिंह के बीच ही कांटें का मुकाबला रहा। इन दोनों के अलावा तीसरे नंबर पर यहां शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर सिमरनजीत सिंह मान) के प्रत्याशी लखवीर सिंह रहे। उन्हें कुल 6974 वोट मिले। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की चमकौर साहिब परंपरागत सीट रही है। इस सीट पर चन्नी 2007 से लगातार जीत हासिल कर रहे थे। इस

ऐसा रहा है इस सीट का इतिहास
इस व‍िधानसभा क्षेत्र से मुख्‍यमंत्री चरणजीत स‍िंह चन्‍नी ने पहली बार 2007 में चुनाव लड़ा था। तब वह न‍िर्दलीय चुनाव लड़े थे। साल 2012 में चन्नी को यहां से कांग्रेस ने टिकट दिया था और वह जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी चन्‍नी ने जीत दर्ज की और आगे चलकर वह मुख्यमंत्री बने।

कम अंतरों से रही चन्नी की जीत
हालांकि चन्नी की यह परंपरागत सीट है, लेकिन इसके बावजूद उनकी जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहा है। साल 2012 की बात करें तो चमकौर साहिब से चन्नी को 54,640 वोट मिले थे। जीत के अंतर का परसेंट 3 से भी कम था। हालांकि 2017 के चुनाव में इसमें सुधार हुआ था। तब चन्नी को 42 फीसदी वोट मिला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें