फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: संगोले में कौनसी पार्टी मारेगी बाजी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: संगोले में कौनसी पार्टी मारेगी बाजी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है सांगोले। वैसे तो यह क्षेत्र अनार और ज्वार के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां की राजनीति भी सभी का ध्यान आकर्षित करती है। यह विधानसभा सीट सोलापुर जिले का...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: संगोले में कौनसी पार्टी मारेगी बाजी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Ratnakarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Mon, 23 Sep 2019 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है सांगोले। वैसे तो यह क्षेत्र अनार और ज्वार के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां की राजनीति भी सभी का ध्यान आकर्षित करती है। यह विधानसभा सीट सोलापुर जिले का हिस्सा है। यहां 2014 में पीडब्लूपीआई के गणपत राव देशमुख ने जीत हासिल की थी। उन्होंने विरोधी उम्मीदवारों को हराकर यहां कब्जा जमाया था।  

2014 के चुनावों में यहां से विधानसभा चुनाव किसान और वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष के नेता गणपत राव देशमुख ने जीता था। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 में सांगोले विधानसभा क्षेत्र में 144399 पुरुष मतदाता, 126977 महिला मतदाता और 271376 कुल मतदाता थे। 

संगोले क्षेत्र की बात करें तो यह इलाका अनार और ज्वार के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां सूत की बहुत फैक्ट्रियां हैं, जो कि हजारों लोगों के रोजगार का जरिया है। 

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी सुनील अरोड़ा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव तारीखों का ऐलान किया।