फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मलशिरस में एनसीपी का दबदबा, हर पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण होगी यह सीट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मलशिरस में एनसीपी का दबदबा, हर पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण होगी यह सीट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 नजदीक हैं। इससे पहले सभी पार्टियां अपना दांवपेंच लगा रही हैं। महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है मलशिरस। यह क्षेत्र ज्यादा चर्चित नहीं रहा है। लेकिन...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मलशिरस में एनसीपी का दबदबा, हर पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण होगी यह सीट
Ratnakarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Mon, 23 Sep 2019 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 नजदीक हैं। इससे पहले सभी पार्टियां अपना दांवपेंच लगा रही हैं। महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है मलशिरस। यह क्षेत्र ज्यादा चर्चित नहीं रहा है। लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से काफी अहमियत रखता है। यह विधानसभा सीट सोलापुर जिले में है। 

मलशिरस में पिछले तीन चुनाव से एनसीपी ही जीत रही है। लिहाजा लाजमी है कि यहां एनसीपी का दबदबा बना हुआ है। इस बार चुनाव में एनसीपी को टक्कर देना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। एनसीपी के कद्दावर नेता हनुमंत डोलस यहां विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2014 में अनंत खंडागले को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल की थी। इस जीत में 6245 मतों का अंतर था।  

आंकड़ों पर एक नजर डालें तो 2014 में मलशिरस विधानसभा क्षेत्र में 158178 पुरुष मतदाता, 141880 महिला मतदाता और 300061 कुल मतदाता थे। हालांकि इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ गई होगी।