फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावMaharashtra election 2019: मनकुर्द शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी का रहा दबदबा

Maharashtra election 2019: मनकुर्द शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी का रहा दबदबा

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में एक और मुंबई सबअर्बन जिले की 26 विधानसभा सीटों में से एक चेम्बुर विधानसभा सीट भी है। यह  मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट का हिस्सा है। यहां से समाजवादी पार्टी के...

Maharashtra election 2019: मनकुर्द शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी का रहा दबदबा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 24 Sep 2019 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में एक और मुंबई सबअर्बन जिले की 26 विधानसभा सीटों में से एक चेम्बुर विधानसभा सीट भी है। यह  मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट का हिस्सा है। यहां से समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी 2009 में चुनाव जीते थे। अबु आजमी वर्तमान में यहां से विधायक हैं। 2009 में यहां से अबू आजमी ने कांग्रेस के शैयद अहमद को करीब 14 हजार मतों से पराजित किया था। परीसीमन में बाद मनकुर्द शिवाजी नगर में 2009 और 2014 में ही चुनाव हुए हैं जिनमें सपा का दबदबा रहा है।

2014 का चुनाव परिणाम
विजेता - सपा के अबु आजमी
रनर अप प्रत्याशी - शिवसेना के सुरेश कृष्णराव पाटिल

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान-
महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी सुनील अरोड़ा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव तिथियों का ऐलान किया। 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 24 सितम्बर को जारी होगी। चार अक्टूबर नामांकन भरने का आखिरी दिन होगा और सात अक्टूबर तक नाम वापस लीए जा सकेंगे।

चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी। मतदान 21 अक्टूबर को तथा 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवम्बर 2019 को समाप्त हो रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें