फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावMaharashtra election 2019: जानें महाराष्ट्र की भांडुप वेस्ट विधानसभा के बारे में सब कुछ

Maharashtra election 2019: जानें महाराष्ट्र की भांडुप वेस्ट विधानसभा के बारे में सब कुछ

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और मुंबई सबअर्बन जिले की 26 विधानसभा सीटों में से एक भांडुप वेस्ट विधानसभा सीट भी है। यह विधानसभा सीट मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट का हिस्सा है जिसमें की पांच विधानसभा...

Maharashtra election 2019: जानें महाराष्ट्र की भांडुप वेस्ट विधानसभा के बारे में सब कुछ
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 21 Sep 2019 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और मुंबई सबअर्बन जिले की 26 विधानसभा सीटों में से एक भांडुप वेस्ट विधानसभा सीट भी है। यह विधानसभा सीट मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट का हिस्सा है जिसमें की पांच विधानसभा सीटें हैं। भांडुप वेस्ट सीट पर शिवसेना का दबदबा 1990 से चला आ रहा है जिसमें दो बीच में दो बार दूसरी पार्टी की हाथ में यह सीट रही है। 2004 में यहां से कांग्रेस को लंबे अरसे बाद जीत मिली थी तो 2009 में राज ठाकरे की पार्टी मनसे को यहां जीत मिली। लेकिन 2014 शिवसेना ने एक बार फिर सभी को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया। 2014 में शिवसेना के अशोक पाटिल यहां चुने गए जिन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा के मनोज कोटक को करीब पांच हजार मतों से हराया था।

2014 का चुनाव परिणाम
विजेता - शिवसेना के अशोक पाटि

रनर अप - भाजपा के मनोज कोटक

महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी सुनील अरोड़ा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव तिथियों का ऐलान किया। 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 24 सितम्बर को जारी होगी। चार अक्टूबर नामांकन भरने का आखिरी दिन होगा और सात अक्टूबर तक नाम वापस लीए जा सकेंगे।

चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी। मतदान 21 अक्टूबर को तथा 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवम्बर 2019 को समाप्त हो रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें