फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनावMaharashtra Assembly Elections 2019 : जानें पैठण विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

Maharashtra Assembly Elections 2019 : जानें पैठण विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। महाराष्ट्र के 288...

Maharashtra Assembly Elections 2019 : जानें पैठण विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ
लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।Wed, 09 Oct 2019 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी।

महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक पैठण निर्वाचन क्षेत्र है। यह विधानसभा औरंगाबाद जिले और जालना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह विधानसभा सीट शिवसेना का गढ़ है। राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1990 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक शिवसेना ने पांच बार इस विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। सिर्फ 2009 में राष्ट्रवादी कांग्रेस इस गढ़ में सेंध लगा पायी थी। 2014 में शिवसेना नेता संदीपनराव भुमरे ने यहां से विधानसभा चुनाव जीता था।

पैठण गोदावरी नदी पर औरंगाबाद के दक्षिण में 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सातवाहन राजवंश की राजधानी थी, जिसने दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से दूसरी शताब्दी तक करीब आधे भारत देश पर शासन किया था।

पैठण विधानसभा चुनाव 2014 परिणाम
कुल मतदाता : 262167
वोटिंग प्रतिशत : 74.05%
विजेता : भुमरे संदीपनराव आसाराम (शिवसेना)
विजेता के प्राप्त वोट : 66991
रनरअप : वाघचौरे संजय यादवराव (एनसीपी)
रनरअप के प्राप्त वोट : 41952
हार का अंतर : 25039

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें